---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 7, 2022

स्मृति शेष डॉ.ए.के.मिश्रा स्मृति में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आज


शिवपुरी-
समाजसेवा, चिकित्सा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्मृति शेष डॉ.ए.के.मिश्रा कोरोना काल के समय में बीते एक वर्ष पूर्व 8 मई 2021 को इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। ऐसे समाजसेवी, कर्मठ चिकित्सक व पेशे से पत्रकार रहे स्व.डा.ए.के.मिश्रा स्मृति को स्मरण करते हुए उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन उनकी पुरानी शिवपुरी स्थित डॉ.एके मिश्रा क्लीनिक पर प्रात: 10:30 बजे से 01 बजे तक किया जा रहा है। 

यह आयोजन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला शिवपुरी एवं डॉ.मिश्रा के समस्त मित्रों के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहा है जहां सर्वप्रथम डॉ.ए.के.मिश्रा के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रदीप दौहरे, व दंत चिकित्सक डॉ.कपिल मौर्य विशेष रूप से मौजूद रहेंगें और शिविर में आने वाले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार करेंगें। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजू यादव ग्वाल, महासचिव नेपाल पाल, कार्य. अध्यक्ष रशीद खान गुड्डू व कोषाध्यक्ष मणिकांत शर्मा ने विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों से डॉ.ए.के.मिश्रा स्मृति में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने का आग्रह किया है।

No comments: