चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग होंगें शोभायात्रा में शामिलशिवपुरी। कायस्थ समाज के आराध्य देव और प्राणियों के कर्मफल का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जयंती आज रविवार 8 मई को चित्रा नक्षत्र के शुभ अवसर पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाज बंधुओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही स्थानीय वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव के लॉ चैम्बर परिसर में भी इस संबंध में मीडिया को जानकारी देने हेतु प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें कायस्थ समाज के अरूण अपेक्षित, अशोक सक्सैना, अनुराग अष्ठाना, युवा अध्यक्ष राहुल अष्ठाना आदि सहित अन्य समाज बन्धुजन मौजूद रहे।
यहां प्रेसवार्ता में बताया गया कि चित्रगुप्त जयंती को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन व उनके दायित्व सौंपे गए है। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार 8 मई को भगवान चित्रगुप्त के महाअभिषेक, यज्ञ से सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा। साथ ही छप्पन भोग, महाआरती और मंदिर को विशेष रूप से फूल बंगला से सुसज्जित किया जाएगा। दोपहर 4 बजे से सभी समाज बंधू परिवार सहित पुरानी शिवपुरी स्थित चित्रगुप्त मंदिर से चल समारोह के रूप शहर के मुख्य मार्ग गुरुद्वारा चौराहे, माधव चौक से निकल कर गांधी पार्क स्थित कम्युनिटी हॉल पहुंचेंगे, जहां अतिथियों का प्रेरणादाई उद्बोधन होगा व समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। सायं 6 बजे स्थानीय गुरूद्वारा चौराहे से कैबीनेट मंत्री विश्वास सारंग इस चल समारोह में शामिल होंगें।
कार्यक्रम में यह होंगे अतिथि
चित्रगुप्त जयंती पर मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा विश्वास सारंग, अति विशिष्ट अतिथि सुनील श्रीवास्तव प्रांतीय अध्यक्ष मप्र भोपाल, बृजेश श्रीवास्तव प्रांतीय महामंत्री, विशिष्ट अतिथि हेमंत खरे संभागीय संगठन प्रभारी ग्वालियर संभाग, अशोक सक्सैना प्रांतीय सचिव, जगदीश श्रीवास्तव संभागीय सह संयोजक, अध्यक्षता देवेंद्र श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष अभा काय. महासभ शिवपुरी, विशिष्ट आमंत्रित अतिथि धर्मगुरू डॉ. डीके श्रीवास्तव मां बीसभुजी दरबार विजय नगर, मंदिर ट्रस्टी अध्यक्ष राजेंद्र निगम, सचिव गणपतस्वरूप श्रीवास्तव, विशेष आमंत्रित अतिथि जिला भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, गुना से आए हुए सभी जिलाध्यक्ष, महामंत्री आदि सभी पदाधिकारी होंगे।

No comments:
Post a Comment