महामण्डलेश्वर पुरूषोत्तदास जी महाराज ने की आगवानी, अन्य श्रद्धालुओं ने भी लिया धर्मलाभशिवपुरी-अयोध्याधाम से पधारे महंत श्री कमल नयन दास जी महाराज (उत्तराधिकारी श्री मणिराम दास छावनी श्री अयोध्या जी) गत दिवस स्थानीय एबी रोड़ स्थित तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर पधारे, यहां महामण्डलेश्वर पुरूषोत्तमदास जी महाराज के द्वारा महंत नयनदासजी महाराज की आगवानी की गई व इस अवसर पर महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज के साथ अखिल भारतीय ब्राह्माण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पं. पुरुषोत्तम कांत शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा के साथ उपस्थित श्रद्धालुजनों को मौजूद सभी सेवाभावी संतों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यहां महामण्डलेश्वर पुरूषोत्तमदास जी महाराज ने बताया कि अनंत श्री विभूषित परमपूज्य महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज (अध्यक्ष श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र)का 84 वा जन्मोत्सव व श्रीरामकथा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आगामी 4 जून से 12 जून 2022 तक अयोध्याधाम परिसर में किया जा रहा है जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मौजूद रहेंगें। कार्यक्रम में समस्त धर्मप्रेमीजनों से अधिक से अधिक संख्या में अयोध्याम में आयोजित धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया गया है।

No comments:
Post a Comment