---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 7, 2022

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव को लेकर लुधावली में बांटे पीले चावल


शिवपुरी-
मप्र शासन की महत्वपूर्ण योजना लाड़ली लक्ष्मी योजना को लेकर अधिक से अधिक हितग्राही लाभान्व्ति हो इसे लेकर 8 मई रविवार को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वार्ड क्रं.17 लुधावली में महिलाओं व हितग्राही को मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर-घर पीने चावलों का वितरण किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित युवा भाजपा नेता राजा यादव, होतम सिंह बघेल व अन्य लोगों ने वार्ड के लोगों के घर-घर जाकर दस्तक दी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस योजना से लाभान्व्ति करने को लेकर लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाए जाने को लेकर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस आयोजन में अधिक से अधिक हितग्राही शामिल हो इसे लेकर घर-घर पीले चावल बांटे जा रहे है और लोगों को लाड़ली लक्ष्मी योजना से अवगत भी कराया जा रहा है।

No comments: