शिवपुरी। राजनीति जनसेवा का माध्यम हो यही संदेश केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा दिया गया है जिसका अनुपालन करते हुए 5 वर्ष के जनपद उपाध्यक्ष कार्यकाल को पूर्ण करने वाले लायंस क्लब के पूर्व प्रांतपाल, शिवपुरी पब्लिक स्कूल के संचालक अशोक ठाकुर को भाजपा पार्टी में जिला कार्य समिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद से एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ग्वालियर संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी उमेश शुक्ला की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के द्वारा किया गया है जिसमें अशोक ठाकुर को जिला कार्यसमिति सदस्यों सूची में शामिल किया गया। जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी मिलने पर अशोक ठाकुर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया व जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। ठाकुर ने कहा कि महाराज और पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर मैं पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अशोक ठाकुर के जिला कार्यसमिति सदस्य बनने पर भाजपा नेता, गणमान्य नागरिक सहित ईष्टमित्रों से बधाईयां प्रेषित की हैं।

No comments:
Post a Comment