शिवपुरी- शिक्षक कांग्रेस का आधार, पहले कर्तव्य फिर अधिकार...का संदेश देकर मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के द्वारा शिक्षक कांग्रेस के धर्मेन्द्र सिंह को ग्वालियर संभाग के साथ-साथ चंबल संभाग का संभागीय अध्यक्ष अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिया गया है। यहां मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के संस्थापक एवं संरक्षक रामेश्वर नीखरा के निर्देशानुसार प्रांताध्यक्ष सुभाष सक्सैना ने जारी पत्र के माध्यम से बताया कि मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस चंबल संभाग के द्वारा जारी अधि.क्रं.08/2021 दिनांक 11.12.2021 को संगठन के संविधान के खंड-2 की धारा 10(ब) की उपधारा(1) में वर्णित प्रावधानों के प्रतिकूल होने से जारी अधिसूचना, जिसमें ग्वालियर से पृथक चंबल संभाग इकाई हेतु संभाग अध्यक्ष पर किया गया मनोनयन/नियुक्ति समीक्षा उपरांत तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाती है। संगठन प्रभारी रामनरेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं संभागीय प्रभारी एवं प्रांतीय महामंत्री किशन रजक के प्रस्ताव अनुसार ग्वालियर चंबल संभाग एक शैक्षिक इकाई होने से धर्मेन्द्र सिंह यूडीटी ग्वालियर चंबल संभाग के संभागीय अध्यक्ष रहेंगें।
श्री सिंह प्रत्येक शैक्षिक संवर्ग का प्रतिनिधित्व संगठन में बना रहे इसका ध्यान रखते हुए विधान में संभागीय कार्यकारिणी हेतु निर्मित पदों पर नियुक्तियां चंबल संभाग को शामिल करते हुए कार्यकारिणी का पुर्नगठन एक माह में कर प्रांत को अनुमोदन प्राप्त कर घोषित करेंगें। धर्मेन्द्र सिंह को बधाई देने वालों में अशोक गुरेले ग्वालियर, अशोक सिंह सेंगर शिवपुरी, अविनाश भिण्ड, वेदप्रकाश शिवपुरी, बालकृष्ण शर्मा ग्वालियर, राजेन्द्र वैद्य शिवपुरी, धीरेन्द्र सिंह जादौन विजयपुर, बृजमोहन शाक्य मुरैना, चंदसोलिया भिण्ड, देवेन्द्र सिंह तोमर श्योपुर, दिनेश जादौन श्योपुर, दिनेश सिकरवार मुरैना, गोविन्दप्रसाद शिवपुरी, अतिला बाथम श्योपुर, जाफरी सर दतिया, जयप्रकाश नरवर, जितेन्द्र दिवाकर बैराढ़, कौशल शर्मा मुरैना, किशन रजक गुना, एलआर आर्य शिवपुरी, मधु मेडम ग्वालियर, मोहन आर्य ग्वालियर, मुकेश धाकड़, नागेन्द्र रघुवंशी शिवपुरी, नीतू कुशवाह श्योपुर, प्रताप सिंह परमार विजयपुर, राजेश चौरसिया पोहरी, राजेश सिंह खनियाधाना, राजीव अग्रवाल दतिया, राजू ग्वालियर, राजवीर सिकरवार मुरैना, रामला शिवपुरी, विनोद सिंह कसरवार प्राचार्य मुरैना आदि शामिल है।

No comments:
Post a Comment