---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 22, 2022

संगठन विस्तार में महती भूमिका निभाऐंगें नव नियुक्त पदाधिकारी : भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष विकास गोयल


जिला स्तरीय समिति एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों को दी बधाई

शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इस दल में लगातार संगठन विस्तार करते हुए पार्टी पदाधिकारियों का मनोनयन होना संगठन को सशक्त बनाने के समान है शिवपुरी जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के द्वारा घोषित जिला कार्य समिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में 101 नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है इस संगठन विस्तार से सभी पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारी पार्टी में महती भूमिका निभाऐंगें। 

यह विश्वास जताया भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष विकास गोयल ने जिन्होंने भाजपा पार्टी के मनोनीत जिला कार्य समिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों को अपनी ओर से बधाई संदेश देते हुए विचार व्यक्त किए। इस दौरान विकास गोयल ने कहा कि आगामी समय में होने वाले पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा पार्टी संपूर्ण प्रदेश भर में पार्टी के झण्डे को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगें और अधिक से अधिक संख्या में जिला पंचायत, जनपद पंचायत, सरपंच, पंच, नगर निगम में महापौर, नगरीय निकायों में नगर पालिका के अध्यक्ष, पार्षदगण चुने जाऐंगें, पार्टी की जनहित की योजनाऐं जिनसे आम आदमी लाभान्वित हुआ उनकी भावनाओं से आगामी समय में होने वाले चुनावों में भाजपा पार्टी में मतदान होगा इसका पूर्ण विश्वास है।

No comments: