---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 13, 2022

ओबीसी महासभा ने फूंका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला


शिवपुरी-
मध्यप्रदेश में जिस प्रकार से ओबीसी के हक और अधिकारों का हनन किया जा रहा है विगत वर्षों में देखा गया है कि मध्यप्रदेश सरकार आरक्षण खत्म करने पर तूली हुई है अभी कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट में नगर पंचायत नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को पूरी तरह से खत्म कर दिया 27 प्रतिशत आरक्षण का मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है लेकिन भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर अपने आप को ओबीसी हितेषी बता रहे हैं लेकिन अगर देखा जाए ओबीसी के साथ बहुत अन्याय और भेदभाव हो रहा है। इसके विरोध में शुक्रवार केा शहर के माधवचौक चौराहे पर पहुंचकर शिवपुरी में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का पुतला फूंका गया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  इस मौके पर ओबीसी महासभा प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा इंजीनियर गिर्राज दुल्हारा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमंत यादव, अंकित धाकड़, पवन धाकड़, राघवेंद्र दुलारा आदि मौजूद रहे।

No comments: