Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, August 4, 2022

हल्की राजनीतिक झड़प के बीच प्रशासन ने कराया शांतिपूर्ण मतदान


निर्विरोध अध्य्क्ष के बाद विकास और रोहित ने भरे उपाध्यक्ष पद के नामांकन पत्र

शिवपुरी/कोलारस-कोलारस नगर पंचायत चुनाव काफी रोचक रहा। यहाँ अध्य्क्ष का चयन निर्विरोध होने के बाद अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। अध्य्क्ष पद पर अपराजेय रविन्द्र शिवहरे की बहू प्रियंका शिवहरे निर्विरोध अध्य्क्ष घोषित हुई। ऐसा ही निर्विरोध निर्वाचन उपाध्यक्ष पद पर देखने का अनुमान राजनीतिक पंडित लगा रहे थे। उपाध्यक्ष पद हेतु राम, राजू, राहुल, भानु के नाम प्रमुखता से उभर कर आ रहे थे किंतु अचानक हाल ही में भाजपा में शामिल हुए रोहित वैश्य ने अपना नामांकन दाखिल कर राजनीतिक तस्वीर बदल दी। 

इसके बाद रविन्द्र शिवहरे के खास और भाजपा से जीते पार्षद विकास कुशवाह ने भी अपना फार्म भर दिया। अब एक ओर मुकाबला भाजपा बनाम भाजपा में होने को था वही अपनी कंदराओं में आस पास छुपे दो धड़े के नेताओं ने भी इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया। इस दौरान रविन्द्र शिवहरे अपने अध्य्क्ष पद पर विजयी प्रत्याशी को लेकर चलते बने। वही एक टोली वर्तमान विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की उपाध्यक्ष पद पर मतदान करने को लेकर किसी बात पर आपत्ति दर्ज करने लगी तो महेंद्र यादव, देवेंद्र जैन, हरिओम रघुवंशी सहित दूसरा धड़ा भी सामने आ गया। दोनो ही धड़े भाजपा खेमे से थे। 

जनता जनार्दन इस उलझन को समझ पाती इससे पूर्व पुलिस ने शक्ति दिखाई और शांतिपूर्ण मतदान कराया। इस चुनाव में निर्वाचन अधिकारी बृज विहारी श्रीवास्तव, तहसीलदार दिलीप द्विवेदी, सहायक अधिकारी सीएमओ महेश चंद्र जाटव, सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर, थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने निष्पक्ष मतदान कराने मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उपाध्यक्ष पद पर मतदान के बाद रोहित को 9 मत और विकास को 6 मत मिले। इस प्रकार रोहित को 3 मत से विजयी घोषित किया गया।

नगर परिषद चुनाव : 4 नगर परिषद पर भाजपा तो 2 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया
शिवपुरी-जिले में आज 6 नगर परिषदों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ। कोलारस, पोहरी, बैराड़, मगरौनी में भाजपा और खनियांधाना, पिछोर में कांग्रेस ने कब्जा जमाया यानि 4 नगर परिषद पर भाजपा तो 2 पर कांग्रेसने कब्जा जमाया।

पोहरी, बैराड़, मगरौनी में भाजपा ने मारी बाजी
आज हुए अध्यक्ष.उपाध्यक्ष पदों के चुनाव में पोहरी में भाजपा की रश्मि नेपाल वर्मा निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुनी गईं जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए बीजेपी की कृष्णलता संजीव शर्मा चुनी गईं। बैराड़ में भाजपा की मालती लक्ष्मण सिंह रावत निर्विरोध अध्यक्ष बनीं। वहीं सेवा तुलाराम यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए चुनी गईं। मगरौनी नगर परिषद में अध्यक्ष भवानी शंकर कोरकू व जंडेल सिंह गुर्जर उपाध्यक्ष चुने गए।पिछोरए खनियाधाना पर कांग्रेस का कब्जा .पिछोर में भाजपा से कांग्रेस में आई कविता विकास पाठक को अध्यक्ष चुना गया। जबकि खनियांधाना में कांग्रेस और बीजेपी के बीच हुए मुकाबले में कांग्रेस की श्रीमति छाया सतेंद्र साहू ने भाजपा प्रत्याशी डॉण् ऋतु जैन को 1 मत से हराकर विजयश्री हांसिल की। उपाध्यक्ष पद के लिए राजा अंकित चौहान को निर्विरोध चुना गया।

No comments:

Post a Comment