Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, August 9, 2022

पुलिस ने हर घर तिरंगा अभियान के चलते निकाली तिरंगा रैली, कलेक्टर-एसपी ने तिरंगा रैली को किया रवाना



यातायात नियमों का पालन करने वालों को वितरित किए तिरंगा झण्डे

शिवपुरी- देश भर मे स्वतंत्रा की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसी उपलक्ष मे शिवपुरी पुलिस द्वारा भी तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान मे जुडऩे के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर वायपास चौराहे से यातायात सूबेदार रणवीर यादव के द्वारा एक तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। 

जिसका शुभारंभ कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा किया गया। इस तिरंगा यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले दुपहिया व चार पहिया वाहन चालकों पुलिस विभाग की ओर से प्रोत्साहित करते हुए तिरंगा झण्डा भी प्रदान किया गया। यहां कई चार पहिया वाहन चालक जहां सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाते हुए तो वहीं दपुहिया वाहन चालक भी यातायात नियमों का पालन करते हुए नजर आए जिन्हें झण्डे दिए गए। 

वहीं एक अन्य तिरंगा जागरूकता रैली पुलिस परिजनों द्वारा निकाली गई जिसको पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल द्वारा पुलिस लाइन स्थित मंदिर से रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में थाना तेंदुआ, बामोरकला, बदरवास, सीहोर, छर्चा, खनियाधाना, रन्नौद ,फिजिकल, बैराड़, मायापुर, गोवर्धन, करेरा,इंदार गोपालपुर एवं चौकी भटनावर ,लुकवासा पुलिस ने अपने कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों मैं तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment