Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, August 3, 2022

अंकुर अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न


मुख्यमंत्री ने अंकुर अभियान को लेकर किया प्रोत्साहित

शिवपुरी-अंकुर अभियान के तहत पिपरसमा मंडी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया। इस मौके पर लाइव वीडियो टेलीकास्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्वालियर और चंबल संभाग के 8 जिलों में पौध-रोपण कार्यक्रमों को वर्चुअली संबोधित किया। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 28 जुलाई से आरंभ पौधरोपण महाअभियान में शिवपुरी जिले में सर्वाधिक 59 हजार 442 पंजीयन होने पर शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के वर्चुअली कार्यक्रम को देखा और सुना। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने सभी आमजन से भी अपील की है कि वे अंकुर अभियान के तहत पौधा लगाकर वायुदूत ऐप पर फोटो अपलोड करें। किसान एप के बारे में दी जानकारी किसान खुद से फसल गिरदावरी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एमपी किसान ऐप के माध्यम से जानकारी भर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान राजस्व निरीक्षक किसान ऐप के बारे में जानकारी दी गई।

ऊर्जा साक्षरता अभियान के बारे में जानकारी दी गई
नोडल अधिकारी ऊर्जा साक्षरता अभियान सुश्री निकिता तामरे ने ऊर्जा साक्षरता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्ले स्टोर से उषा ऐप डाउनलोड करें। उसमें रजिस्ट्रेशन के बाद 11 मॉड्यूल्स में आने वाले प्रश्नों के जवाब दें और अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।

No comments:

Post a Comment