Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, August 29, 2022

सामूहिक सहभागिता के साथ आयोजित हुई साहित्यकारों की वार्षिक पावस गोष्ठी


आयोजन के आंतिम पड़ाव मे पहुंचने से पहले दिवंगत कलमकारों को दी श्रद्धांजलि

शिवपुरी। जिले के समस्त साहित्यकर्मी वर्ष में एक बार एकत्र होकर अपनी सामूहिक सहभागिता द्वारा रचना कर्म पर विचार करते हैं और परस्पर रचनाओं का प्रस्तुतिकरण करते हैं। 44 वर्ष पूर्व स्वर्गीय रामचरण लाल दंडोतिया द्वारा प्रारम्भ की गई इस अनोखी गोटाजंलि की 45वी प्रस्तुति करैरा के वरिष्ठ कवि घनश्याम योगी की अध्यक्षता, शायर इशरत ग्वालियरी तथा ग्वालियर की कवयित्री रागिनी शर्मा के विशिष्टातिथ्य तथा छत्री ऑफिसर अशोक मोहिते के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि अजय जैन अविराम ने जिनवाणी माँ शारदे के मंगलाचरण साथ किया। 

प्रारम्भ में डॉ लखनलाल खरे,डॉ महेंद्र अग्रवाल, दिनेश वशिष्ठ व राजकुमार चौहान भारती ने पावस गोष्ठी की रूपरेखा व इतिहास पर प्रकाश डाला।विजय भार्गव ने उद्घाटक रचना पड़ी, साथ ही इस आयोजन मे सहभागी समीक्षा भार्गव, सतीश श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्त भारती, इरशाद जालौनवी, शकील नश्तर,भगवान सिंह यादव,डॉ मुकेश अनुरागी,विनय प्रकाश जैन नीरव,अवधेश सक्सेना,आदित्य शिवपुरी, त्रिलोचन जोशी, प्रमोद भारती, ब्रजेश अग्निहोत्री,रामकृष्ण मौर्य,सी.पी.वर्मा,इरशाद जालोनवी,शकील नश्तर, अवदेश सक्सेना, डॉ विक्रांत शर्मा,संजय शाक्य, शरद गोस्वामी,डॉ राजेंद्र गुप्ता,भगवान सिंह यादव,ऐम ऐस द्विवेदी,राकेश भटनागर,राधा मोहन समाधिया,सत्तार शिवपुरी, राजेन्द्र शर्मा राही, विवेक बाजपेयी, ओमप्रकाश शर्मा प्रखर, अशोक सक्सेना, प्रभुदयाल शर्मा, सतीश श्रीवास्तव, रमेश बाजपेयी, सौरभ तिवारी सरस,

प्रदीप श्रीवास्तव, त्रिलोचन जोशी, यूसुफ अहमद कुर्रेशी, बसंत श्रीवास्तव, जाहिद खान, अरविंद जैन आदि ने अपना रचना पाठकर इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। आयोजन के आंतिम पड़ाव मे पहुंचने से पहिले दिवंगत कलमकारों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अशोक मोहिते ने छत्री की स्थापना व स्थापत्यकला पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।डॉ लखन लाल खरे जी ने इस अनोखे आयोजन मे उपस्थित सभी साहित्य मनीषियों का आभार प्रदर्शन किया।इसके पश्चात सहभोज के बाद आयोजन अपनी पूर्णत: को प्राप्त हुआ।

No comments:

Post a Comment