---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, September 21, 2022

महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का नगर आगमन पर किया गया स्वागत, 75 आंगनबाड़ी केन्द्र गोद लेकर मनाया जा रहा सेवा पखवाड़ा


प्रदेशाध्यक्ष को दी जानकारी

शिवपुरी-भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया का पहली बार आगमन हुआ। स्थानीय गिर्राज गार्डन में सभी बहनों द्वारा शॉल श्रीफल माला से जोरदार सम्मान किया। प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने महिला मोर्चा की बहनों की बैठक ली। माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 तारीख के 25 दिसंबर तक आंगनबाडिय़ों पर होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के विषय में सभी बहनों को अवगत कराया। 

प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे के नेतृत्व में बहनों ने 75 आंगनबाड़ी गोद लेकर भारत के  यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया। मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष मे शिवपुरी नगर ब प्रत्येक  मंडल मैं आंगनबाड़ी पर कार्यक्रम किए गए  जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश जिले ब मंडल सभी बहनों ने आंगनबाडयि़ों पर फल बिस्किट पोषण आहार केक काटकर  जन्मदिन मनाया वृक्ष रोपण किए  खिलौने अन्य आवश्यक सामान भेंट  कर मोदी जी के जन्मदिन को सेवा  पखवाड़ा के तहत मनाया। जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे ने बताया आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भाजपा महिला मोर्चा जिले में मंडल में आदर्श आंगनवाड़ी 75 गोद लेने का अभियान प्रारंभ किया गया, भाजपा अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने का प्रयास कर रही है 

इसके चलते मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे जी और उनकी टीम में 75 आंगनवाड़ी चयन करके गोदी ली अभियान की शुरुआत 17 सितंबर मोदी जी के जन्म दिवस से हुई  आंगनबाडयि़ों में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कमजोर बच्चों की जांच कर उन्हें  पोषण आहार वितरण किया जाएगा, किशोरियों से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, स्वच्छता को लेकर जन जागरण अभियान होगा, वृक्षरोपण किए जाएंगे, अभियान का समापन 25 दिसंबर को होगा। 

आंगनवाड़ी अभियान में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी सम्मिलित हुई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोमवती यादव, प्रदेश कार्यकारी सदस्य उषा भार्गव, जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे, जिला महामंत्री नीलम बघेल, जिला प्रभारी अनीता सविता, सह प्रभारी नीलम चंदेल, उपाध्यक्ष राधा ओझा, उपाध्यक्ष सीकू कुशवाह, जिला मंत्री बबीता राठौड़, मुन्नी कुशवाह, जिला सह कार्यालय मंत्री मीडिया प्रभारी राखी यादव, प्रचार मंत्री चंद्र मेहता, मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष ममता राठौर और भी बहने उपस्थित रही।

No comments: