Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, March 30, 2023

टैक्सी यूनियन जिलाध्यक्ष वनबारी धाकरे को भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ मध्यप्रदेश का उपाध्यक्ष किया नियुक्त


शिवपुरी-
भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई, भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ मध्यप्रदेश का चौथा त्रिवार्षिक एक दिवसीय अधिवेशन इंद्रप्रस्थ गार्डन गोला का मंदिर ग्वालियर में प्रारंभ होकर देर सायं सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुन्नालाल गोयल अध्यक्ष बीज निगम मध्यप्रदेश सरकार थे व कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद रमन दुबेदी पूर्व विभाग प्रमुख मुरैना,ग्वालियर भारतीय मजदूर द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत संघटन की विचारधारा के गीत के साथ कि गई एवं अतिथियों द्वारा भारत माता व भगवान विश्वकर्मा जी के पूजन के साथ किया गया। सबसे पहले संघठन के अध्यक्ष द्वारा पुरानी कार्यकारीणी को भंग किया गया, उसके उपरांत चुनाव अधिकारी गोविंद दुबेदी द्वारा निर्वाचन की विधिवत कार्यवाही कराई गई जिसमें आने वाले 3 वर्ष के लिए नवीन कार्यकारणी को सर्व सहमति से चुना गया  जिसमें अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह, कार्यकारी अध्यक्ष दौलत राम सोलंकी रतलाम,उपाध्यक्ष मनोज राठौर बैतूल,प्रदेश उपाध्यक्ष बनबारी धाकरे शिवपुरी, को चुना गया। 

चुने गए सभी पदाधिकारियों का मुख्य अतिथि द्वारा मालार्पण कर स्वागत किया गया व मुख्य अतिथि का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन आभार के साथ किया गया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के 17 जिलों से कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में 378 प्रतिनिधियों की उपस्थिति दर्ज की गई। कार्यक्रम की सफलता के लिए मध्यप्रदेश के सभी 17 जिलों का बहुत बहुत आभार धन्यवाद नरेन्द्र सिंह कुशवाह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ मध्यप्रदेश के द्वारा दिया गया।

No comments:

Post a Comment