Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, April 12, 2023

पद पर बैठने से व्यक्ति बड़ा नहीं होता काम करने से व्यक्ति बड़ा होता है : रणवीर सिंह रावत


भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिवपुरी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर संगोष्ठी की

शिवपुरी-गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान 6अप्रैल से 14 अप्रैल तक के तारतम्य में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला शिवपुरी ने मंगलबार को महान समाज सुधारक और शिक्षा के पितामाह महात्मा ज्योतिवा राव फुले जी की जयंती पर संगोष्ठी होटल युवराज पैलेस में की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने की।

 सर्व प्रथम सभी पदाधिकारियों ने पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, स्वागत भाषण भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह ने दिया ततुपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने अपने वक्तव्य में कहा की महान समाज सुधारक ज्योतिवा राव फुले जी ने परतंत्र भारत की उस विषम परिस्थिति में भी गरीब,पिछड़े,शोषित वंचित लोगों के हित के लिए संपूर्ण भारत का भ्रमण कर उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले जी के साथ कदम ताल मिला कर शिक्षा के बहुत महत्वपूर्ण अध्याय का उदय कर लोगों को शिक्षित किया जो बहुत ही वन्दनीय है। 

उन्होंने आगे कहा की हमें महात्मा ज्योतिबा फुले जी को अपना आदर्श मानकर समाज हित को ध्यान में रखते हुए लोगों के हित के लिए कार्य करते रहना चाहिए। मंच का संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री पंकज लोधी ने किया तथा आभार व्यक्त भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री वीरेन्द्र रावत ने किया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बलवीर निवोरिया, रामवतार गोस्वामी,सोनू राठौर, जयदीप कुशवाह,महेंद्र यादव,जसवंत पाल,देवेंद्र यादव, धर्मवीर रावत,रावत समाज के अध्यक्ष यशपाल रावत, यश योगी,आकाश राठौर,प्रमोद रावत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment