Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, May 15, 2023

जिला कांग्रेस द्वारा आज मनाई जाएगी पूर्व मंत्री स्वर्गीय दाऊ हनुमंत सिंह की पुण्यतिथि


शिवपुरी-
जिला कांग्रेस शिवपुरी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय दाऊ हनुमंत सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राजेश बिहारी पाठक एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि किसानों के मसीहा ईमानदारी एवं सादगी के प्रतीक करैरा क्षेत्र के भागीरथ, करैरा से दो बार विधायक, शिवपुरी जिला कांग्रेस के 20 वर्षों तक अध्यक्ष, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के साथ-साथ बीज निगम के 10 वर्षों तक अध्यक्ष रहे, ऐसे दाऊ हनुमंत सिंह की 14 वी पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय झांसी रोड पर सादगी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ मनाई जाएगी। 

जिसमें दोपहर 12 बजे पुष्प अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, उसके बाद अपना घर आश्रम फतेहपुर में निवासरत महिलाओं को भोजन कराया जाएगा। इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, शहर जिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, शिवपुरी जिले के समस्त ब्लॉक कांग्रेस में एवं समस्त विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ-साथ पूर्व एवं वर्तमान विधायकगण, नगर पालिका के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पार्षद एवं हारे हुए पार्षदगण एवं समस्त नेतागण एवं कार्यकर्ता साथियों से आग्रह है कि समय पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर पधारने का कष्ट करें।

No comments:

Post a Comment