Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, May 7, 2023

सेवादल कांग्रेस ने जिला कांग्रेस के साथ मनाया सेवादल संस्थापक हार्डिकर की जयंती


शिवपुरी-
जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय झांसी रोड़ पर सेवादल के संस्थापक स्व.नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की 134वीं जयंती मनाते हुए कई कार्यक्रम किए। जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी राजेश बिहारी पाठक एवं जिला प्रवक्ता राजकुमार शाक्य ने संयुक्त रूप से बताया कि सेवादल कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में सेवादल कांग्रेस के संस्थापक स्व.श्री नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की जयंती मनाई गई।

 इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश खटीक ने जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के मुख्यातिथ्य में एवं सुश्री इंदु जैन प्रदेश कार्य.अध्यक्ष सेवादल महिला कांग्रेस, राजकुमार बंसल संगठन मंत्री के विशेषातिथ्य में जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संगोष्ठी के रूप में अपने विचार रखते हुए सेवादल महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्य.अध्यक्ष सुश्री इंदु जैन बताया कि सेवादल कांग्रेस के संस्थापक स्व.हार्डिकर त्याग, तपस्या की प्रतिमूर्ति थे जिन्होंने सदैव सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा। इस दौरान उपस्थित सेवादल कांग्रेसजनों के द्वारा सेवादल कांग्रेस के संस्थापक स्व.नारायण सुब्बाराव की 134वीं जयंती पर उनके चित्र के सम्मुख फूल माला पहनाकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया एवं कार्यक्रम समापन पर सभी में प्रसाद के रूप में मिष्ठान का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम में रीतेश जैन, राजकुमारी जाटव, शिल्पी राठौर, राजकुमारी शर्मा, राजकुमारी खान, शिवानी राय, मनोज जैन, शिवकुमार शर्मा, योगेश करारे, राजकुमार गौड़, संदीप गुप्ता, रोहितास नायक, जितेन्द्र पाण्डेय, मुन्ना लाल सुमन, श्रवण लाल धाकड़, नरेन्द्र जैन भोला, विय चौकसे, सुखलाल घावरी, अशोक कुमार, लक्ष्मणदास, मानसिह तोमर, छोटे राजा परमार, पवन यादव, योगेश गौड़, देवेन्द्र परिहार आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment