Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, May 14, 2023

जिला कांग्रेस ने मनाया कर्नाटक जीत का जश्न


नफरत के बाजार में राहुल गांधी ने खोली मोहब्बत की दुकान : कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान

शिवपुरी-जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समस्त जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मुख्यालय शिवपुरी में कर्नाटक में हुई कांग्रेस की धमाकेदार जीत पर जश्न मनाया। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने अपने प्रेस बयान में कहा कि नफरत के बाजार में राहुल गांधी ने खोली मोहब्बत की दुकान और अब कर्नाटक में बनाई कांग्रेस की सरकार। 

कार्यालय प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश बिहारी पाठक एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कर्नाटक तो झांकी है, मध्यप्रदेश अभी बाकी है का नारा देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान एवं शहर जिला कॉन्ग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने कहा कि देश भर में राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही है, कर्नाटक की जनता ने देश में एवं कर्नाटक में बेरोजगारी भ्रष्टाचारी पुरानी पेंशन बहाली महंगाई से परेशान होकर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को बहुमत दिया, अब मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस राहुल गांधी एवं कमलनाथ के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

इस दौरान समस्त कांग्रेस जनों ने माधव चौक हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया एवं आतिशबाजी चलाकर ढोल नगाड़े के साथ शहर में मिष्ठान बांटते हुए कांग्रेस के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला एवं दुकानदार भाइयों को मिष्ठान वितरण किया।

कार्यक्रम में विजय सिंह चौहान, श्रीप्रकाश शर्मा, राजकुमार बंसल, ओम प्रकाश शर्मा जोली, राजेश बिहारी पाठक,नरेंद्र मिश्रा, दिनेश वशिष्ठ, चंद्रकांत शर्मा मामा, हनीफ खान टोनी, इंदु जैन, हरीश खटीक, राजकुमार शाक्य, मोहित अग्रवाल, अमित शिवहरे, योगेश करारे, साहब सिंह कुशवाह, आलोक शुक्ला, राजीव शर्मा, पवन शर्मा, बासित अली, नरेश शर्मा, रामहेत शर्मा, शिवकुमार शर्मा, राजेंद्र गुर्जर, सत्यम नायक, नरेंद्र जैन भोला, विश्व विजय सिंह कुशवाह, अजय राज शर्मा, राजेश ठाकुर, जुबेर खान, मनोज मंत्री, सिद्धार्थ चौहान, पुनीत शर्मा, ललित सेन, बाइस राम धाकड़, केके खंडेलवाल, लक्ष्मी शाक्य, राजकुमारी जाटव, शिवानी राठौर, रामजीलाल कुशवाह, पवन यादव, राज गिरी गोस्वामी, जितेंद्र पांडे, विशाल शिवहरे, सागर शर्मा, भूपेंद्र सिनोरिया व अजमल खान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment