Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, May 7, 2023

केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का करें प्रचार-प्रसार : राजू बाथम


भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित

शिवपुरी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पुरानी शिवपुरी मण्डल की नगर कार्यकारणी बैठक भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए तथा अभी तक कार्यकारिणी द्धारा क्या कार्य किए गए सहित भाजपा के आने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई।

बैठक में राजू बाथम ने आगामी कार्ययोजना हेतू संरचना एवं कार्यान्वयन हेतू पूर्ण कार्ययोजना, प्रदेश स्तर से बूथ स्तर तक समान समझ, सकारात्मक उर्जा के साथ नए प्रयोग करने के साथ भाजपा, केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर चर्चा की गई। इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर, जिला कार्यालय मंत्री मुकुल राठौर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष आकाश राठौर, महामंत्री विशाल यादव, अविनाश ओझा, मण्डल उपाध्यक्ष हिरदेश धाकड़, रामवीर लोधी, महेंद्र धाकड़, कृष्णा रजक, नगर मंत्री नरेश कुशवाहा, अंश यादव, राम सिंह कुशवाह, मनोज झा, कोषाध्यक्ष टेनी कुशवाह, सह कोषाध्यक्ष जीतू नामदेव, आईटी सेल प्रभारी गोलू राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर करैरा में बैठक आयोजित


शिवपुरी। बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आज करैरा विधानसभा के मण्डल नरवर, मगरौनी एवं ढिकवास शक्तिकेंद्र की बैठक आयोजित की गई।
बैठक भाजपा जिला महामंत्री गगन खटीक, मण्डल के अध्यक्ष कमलेश रावत सिमिरिया एवं विधानसभा के विस्तारक मनोज राजोरिया द्धारा ली गई। बैठक में महामंत्री गगन खटीक ने कहा कि शिवपुरी जिले के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से सभी बूथों का डिजिटली कार्य लगभग पूर्णत: की ओर है। शिवपुरी जिले के सभी 23 मंडलों में बनाए गए शक्ति केंद्रों को मिलाकर कलस्तर बनाए गए हैं। इसी के तहत करैरा विधानसभा में नरवर, मगरौनी व ढिकवास शक्ति केंद्र को मिलाकर कलस्टर बनाया गया है। 

बैठक में बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं कार्य योजना बनाई गई। महामंत्री गगन खटीक ने बताया कि आने वाले 2023 के चुनाव में अपना बूथ 51त्न वोट प्राप्त कर भारी बहुमत से बूथ को जिताना है तथा इसमें विभिन्न योजनाएं जो केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देना, उन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप माहेश्वरी, अजय भार्गव, भाजपा जिला सह कार्यालय मंत्री राजीव जैन, पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश खटीक, मंडल उपाध्यक्ष संजीव जैन, डॉ. पंजाबसिंह रावत सहित समस्त बूथों की बूथ समितियां, पेज प्रभारी, पन्ना समिति, त्रिदेव पंचपरमेश्वर एवं उन बूथों में रहने वाले मंडल जिला और प्रदेश के पदाधिकारी सहित अन्य सभी अपेक्षित कार्यकर्ता शामिल रहे।

 


No comments:

Post a Comment