Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, May 21, 2023

जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने मनाई भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि


शिवपुरी-
शहर के एबी रोड़ स्थित गाँधी आश्रम पर भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर उन्हें जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। जिसमे जिला अध्यक्ष शहर कांग्रेस श्रीप्रकाश शर्मा, जिला शहर कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा (जॉली), कार्यालय प्रभारी चन्द्र कान्त मामा, ब्लॉक शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष सोनू गुप्ता, हाजी वासिद अली, साहब सिंह कुशवाह, राजेन्द्र गुर्जर, साजिद विद्यार्थी,के.के.खण्डेलवाल, कमल किशन शाक्य पार्षद, शांतनु सिंह कुशवाह, एड.अजीत यादव, मोनू रजक, शिवनी राठौर, शिल्पी राठौर, कल्पना सिनोरिया, सलोनी शाक्य, अशोक राठौर, आजद खान, मोहसिन खान, उबैर आदिल, राजीव पाण्डेय, भूपेंद्र सिकरवार, पप्पू प्रजापति, नवीन शर्मा, विजय बाथम, विजय चौकसे, अंकित सिंह, मनीष चंदोरिया, शेरू खान व समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment