Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, June 19, 2023

शहर जिला कॉग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन


विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की महती भूमिका निभाने का कांग्रेसियों ने लिया संकल्प

शिवपुरी-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व युवाओं के चेहरे नेता राहुल गांधी का जन्मदिन शहर जिला कांग्रेस के तत्वाधान में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय गांधी सेवाश्रम पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा सहित शहर कंाग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से राहुल गांधी के जन्मोत्सव का आयोजन परिसर में किया गया जहां सर्वप्रथम उनके प्रतीकात्मक फोटो के सम्मुख मिष्ठान खिलाते हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मिष्ठान का वितरण किया गया साथ ही यहां उपस्थित कांग्रेसियों ने संकल्प लिया कि वह आगामी समय में मध्यप्रदेश के विधानसभा 2023 एवं लोकसभा 2024 चुनावो में महती भूमिका निभाऐंगें और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर मोहब्बत की दुकान के रूप में सभी के साथ मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाऐंगें। 

इस अवसर पर उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी को भजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ लडऩे में अपना पूर्ण समर्थन देने का संकल्प भी लिया। इस दौरान समस्त कार्यकताओं ने राहुल गांधी की लम्बी उम्र की कामना भी की। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीश्रीप्रकाश शर्मा, ब्लॉक शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, चंद्रकांत शर्मा, साहब सिंह कुशवाह, संजय चतुर्वेदी, राजेंद्र गुजर्र, शांतनु कुशवाहा, साजिद विद्यार्थी,मोहसिन खान, राजीव पाण्डेय, राघवेंद्र गुजर्र, अनुज प्रताप सिंह, संजय कुशवाह आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर समस्त कांग्रेसजनों ने कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के जोर-शोर से नारे लगाए।

No comments:

Post a Comment