Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, June 24, 2023

इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह सेंगर का नगरागमन पर हुआ स्वागत


सैनिक सम्मेलन कर संगठन सशक्तिकरण पर दिया जोर, संस्था से जुड़े विधिक सलाहकार संजीव बिलगैंया का हुआ सम्मान

शिवपुरी-इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह सेंगर के प्रथम नगरामन पर जोशीला स्वागत संगठन पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। इसके पूर्व आगवानी करते हुए इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह के साथ मिलकर सर्वप्रथम तात्याटोपे समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन किया तत्पश्चात स्वागत समारोह कार्यक्रम स्थल होटल वरूण इन पहुंचे। यहां इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह का स्वागत कर उनका मार्गदर्शन लिया गया। 

इस अवसर पर सैनिक सम्मेलन और संवाद कार्यक्रम कर संगठन सशक्तिकरण पर जोर दिया गया जिसमें खुलकर इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन के साथियों ने अपनी बात संगठन के समक्ष रखी और आने वाली समस्या के उचित समाधान को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह ने हर संभव आश्वासन दिया साथ ही शिवपुरी जिले में संगठन में अधिक से अधिक वेटरन्स साथी जुड़े इसे लेकर जिलाध्यक्ष सी.पी.शर्मा को निर्देशित किया गया। इस स्वागत समारोह में शिवपुरी इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन की ओर से राष्ट्रीय श्री सेंगर का शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही यहां अन्य सेवाभावी इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन के साथियों का भी सम्मान हुआ। 

इस दौरान वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन संस्था में लीगल एडवाईजर(विधि सलाहकार) के रूप में एड. संजीव बिलगैंया का संगठन में जुडऩे और उनकी अनुकरणी सेवाओं को सराहते हुए स्वागत कर शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया। यहां एड.संजीव बिलगैंया ने समस्त भूतपूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि वह हरेक भूतपूर्व सैनिक के लिए अपनी नि:शुल्क सेवाऐं देने के लिए तैयार है और भविष्य में संगठन के लिए भी वह नियमित रूप से सेवाऐं प्रदान करेंगें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, अशोक कुमार शर्मा, यूथ विंग अध्यक्ष तरूण शर्मा, महिला विंग उपाध्यक्ष गीता पंवार, प्रभा शर्मा, कृष्णा त्रिपाठी, कोर्डिनेटर विशाल जोशी, बृजेश कुमार राठौर, बुजुर्ग रिटा.सैनिक सी के चतुर्वेदी, करैरा उपाध्यक्ष रामप्रकाश केवट, मोहन सिंह राजपूत, दिलीप कुमार यादव, ताजभान सिंह परमार, विनोद शाक्य, बलवीर सिंह धाकड़, कैलाश सिंह जादौन, रघुवीर सिंह सोलंकी, सूबेदार द्वारका प्रसाद रावत, दीनदयाल राठौर, अर्जुन राठौर, हवलदार धर्मंद्र सिंह सेन आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन नरेन्द्र सिंह यादव के द्वारा व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment