Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, June 24, 2023

यूथ कांग्रेस ने वार्ड क्रं.24-25 में चलाया नारी सम्मान अभियान


अभा राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव शिव भाटिया भी हुए शामिल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित शिवहरे ने भरवाए महिलाओं के फार्म

शिवपुरी- पूर्व जनपद सदस्य व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित शिवहरे के द्वारा स्थानीय वार्ड क्रं.24 एवं 25 में मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा जारी नारी सम्मान योजना के तहत कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव व ग्वालियर-चंबल संभाग प्रभारी शिव भाटिया प्रमुख रूप से शामिल हुए, उनके साथ संगठन प्रभारी श्रीमती रशिम शर्मा पंवार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय ङ्क्षसह चौहान भी इस नारी सम्मान अभियान में पहुंचे और महिलाओं को आने वाले समय में मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दी जाने वाली नारी सम्मान योजना के बारे में अवगत कराया गया। 

यहां यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित शिवहरे के द्वारा वार्ड नंबर 24 और 25 में नारी सम्मान योजना फॉर्म भरवाने के लिए कैंप लगाया गया। इस कैंप में भारी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई और महिलाओं ने कांग्रेस की सरकार  बनाने का संकल्प लिया। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जिला अमित शिवहरे ने बताया कि नारियों का सम्मान, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का अभियान में कमलनाथ सशक्त बेटी, समृद्ध नारी और नारी सम्मान के लिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिमाह 1500रुपए (18000सालाना)और घरेलू एल पी जी सिलेंडर 500रुपए देने के लिए फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। जिसके फॉर्म वार्ड 24 और 25 में लगभग 600 से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी के प्रति संकल्प लेते हुए नारी सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए यह फॉर्म भरे। 

इस अभियान को अमित शिवहरे युवक कांग्रेस अध्यक्ष नेतृत्व में पूर्ण किया गया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस प्रभारी शिव भाटिया, रश्मि पवार कांग्रेस, पार्टी जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, मुकेश रजक, उदया, सिद्धार्थ चौहान, पुनीत शर्मा, आमिर खान, अमन खान, आयुष सिंघल, शाहरुख खान, अमन खान, धीरज धाकड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment