Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, July 30, 2023

गांधी आश्रम में सेवादल कांग्रेस का झंडा वंदन कार्यक्रम संपन्न



कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा सहित जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान व अन्य कांग्रेसजन हुए शामिल

शिवपुरी-शहर के एबी रोड़ स्थित गांधी सेवा आश्रम परिसर में महीने के अंतिम दिवस के अवसर पर कांग्रेस सेवादल संगठन के द्वारा प्रदेश कांग्रेस सेवादल के आह्वान पर तिरंगा झण्डा वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में रविवार 30 जुलाइ के अवसर पर आयोजित इस तिरंगा झण्डा वंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंडित श्री श्रीप्रकाश शर्मा एवं जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के जिलाध्यक्ष विजयसिंह चौहान संयुक्त रूप से रहे। मुख्य अतिथि महोदय ने झंडा वंदन किया एवं तिरंगे को सलामी दी तदोपरांत राष्ट्रगान का गायन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हरीश खटीक जी ने की।
जानकारी देते हुए कंाग्रेस जिला प्रवक्ता एड. राजकुमार शाक्य ने बताया कि महीने के आखिरी दिन मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के आह्वान पर यह झण्डा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में सेवादल कांग्रेस सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होते हुए। इस अवसर पर हुए झण्डा वंदन कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, अनिल उत्साही प्रदेश सचिव सेवादल कांग्रेस, सुश्री इंदु जैन कार्यकारी प्रदेशअध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवादल, हरीश खटीक जिलाध्यक्ष सेवादल कांग्रेस, ओम प्रकाश शर्मा जोली, चंद्रकांत शर्मा मामा, मोहित अग्रवाल अध्यक्ष शहर कांग्रेस, संजय चतुर्वेदी, जिनेश जैन, कु शिवानी राठौर, श्रीमती राजकुमारी खान, नलिन पंडित, हफीजुर्रहमान, ब्रजेंद्र चौहान, राजीव शर्मा, रीतेश चौधरी वीरेंद्र कुशवाहा, ढ्ढ एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शांतनु कुशवाह, संजय शर्मा जितेंद्र पांडे, अशोक खटीक, सुखलाल घावरी, मुंशीलाल बाल्मीकि, योगेश गौड़, देवेंद्र परिहार, श्रीमती रूपाली खंडेलवाल, श्रीमती राजकुमारी जाटव, वीरेंद्र खटीक, सतीश धाकड़, पंकज आहूजा, अमन राठौर, राघवेंद्र गुर्जर, अमित पटेरिया, विशाल वशिष्ठ, अंकित प्रजापति, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment