Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, August 27, 2023

सी.आई.ए. टी. स्कूल सी.आर.पी.एफ. परिसर में 29 अगस्त को होगा राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन


रस्साकसी, बॉलीबॉल और होगी बोरा दौड़ प्रतियोगिता, फिट इंडिया शपथ ग्रहण समारोह भी होगा

शिवपुरी-भारतीय हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में सी.आई.ए.टी., स्कूल, सी.आर.पी.एफ. शिवपुरी में राष्ट्रीय  खेल दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम है एक समावेशी और फिट समाज के लिए बंदरगाह एक समर्थकारी के रूप में। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिदिन खेल के माध्यम से सभी को फिट एवं स्वस्थ रखते हुए, फिट इंडिया के सपने को साकार करना है। यह दिवस टी. एन. खुंटिया, महानिरीक्षक/प्राचार्य, सी.आई.ए.टी., स्कूल सीआरपीएफ, शिवपुरी के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में आयोजित किया जाएगा तथा इसके अंतर्गत होने वाले सभी कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताएं संस्थान के प्रवीन थपलियाल, कमाण्डेन्ट, सी.आई.ए.टी. शिवपरी की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। 

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में इस प्रशिक्षण संस्थान में 29/08/2023 को विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जैसे- रस्साकसी, बॉलीबाल एवं बोरा दौड़ इत्यादि प्रतियोगिताओं में संस्थान के अधिकारी, कार्मिक, प्रशिक्षणार्थी कैम्प परिसर में रह रहे बच्चे एवं महिलाएं भाग लेंगे तथा मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही इस दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा प्राप्त फिट इंडिया शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी को अपने जीवन को खुशहाल एवं स्वयं को स्वस्थ बनाने के लिए प्रतिदिन 30 मिनट का समय निकालने हेतु शपथ दिलाई जाएगी। यह सभी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संस्थान के दिनेश, उप कमाण्डेन्ट सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गई है।

No comments:

Post a Comment