Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, August 27, 2023

जीवन के प्रेरणापुंज के रूप में प्रेरणा दे रहे हैं दिवंगत कर्मचारी नेता मदन मोहन शाही : नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा




दिवंगत शाही स्मृति में 36वीं पुण्यतिथि पर वार्षिकोत्सव समारोह में किया गया सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान 

शिवपुरी- एक ऐसे कर्मचारी जिन्होंने सदैव दूसरों के हितों के लिए अपने हित का परित्याग कर दिया हो, सदैव कर्मचारी हित में जो आगे रहे वह केवल दिवंगत मदन मोहन शाही ही थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन कर्मचारी हित में लगा दिया, भाग्य के हाथों हुई एक अनहोनी ने उन्हें हम सबके बीच से छिन लिया लेकिन आज भी उनकी मनु स्मृतियों को संजोने का कार्य लगभग 20 वर्षों से मप्र वन कर्मचारी संघ के द्वारा वार्षिकोत्सव समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी सम्मान समारोह के रूप में किया जा रहा है जो निश्चित ही प्रत्येक कर्मचारी के जीवन में प्रेरणापुंज के रूप में प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं यही वजह है कि आज भी हम उनकी 36वीं पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण कर रहे है। 

कर्मचारी नेता स्व.मदन मोहन शाही के इस जीवन पर प्रकाश डाला नपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने जो स्थानीय कर्मचारी भवन में आयोजित मप्र वन कर्मचारी संघ के वार्षिकोत्सव समारोह के रूप में आयोजित सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थी। 

इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम प्रात: 8 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ एवं पुष्पांजलि के साथ हुई तत्पश्चात संभागीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गुना, शिवपुरी, ग्वालियर और अशोकनगर के वन विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारीगण शामिल रहे तत्पश्चात आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह की शुरूआत हुई जिसमें नपाध्यक्ष के अतिरिक्त विशेष अतिथि संतोष सिंह पाल वरिष्ठ जिला पंजीयक, मप्र वन कर्मचारी संघ के प्रांत महामंत्री आमोद तिवारी, डीएफओ सुधांशु यादव, माधव नेशनल पार्क डीएफओ श्रीमती प्रतिभा अहिरवार एवं वरिष्ठ साहित्यकार व स्व.मदनमोहन शाही परिवार से जुड़े प्रमोद भार्गव मंचासीन रहे। 

कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा स्व.मदनमोहन शाही के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात वक्ताओं ने अपने संबोधनों के माध्यम से दिवंगत कर्मचारी नेता शाही की स्मृतियों को संजोया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण मप्र वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा के द्वारा जबकि कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी संचालन कर रहे संभागीय अध्यक्ष दुर्गा ग्वाल के द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त मप्र वन कर्मचारी संघ के अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में वाहन चालक संघ के अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा एवं स्थाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष महेश रजक भी शामिल हुए। 

इन सेवानिवृत्त और पदोन्नति हुए मप्र वन कर्मचारी संघ के अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

मप्र वन कर्मचारी संघ शिवपुरी के वार्षिकोत्सव समारोह में सेवानिवृत्त एवं पदोन्नत हुए वन कर्मचारियों का सम्मान अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण करते हुए शॉल-श्रीफल एवं श्रीरामचरित मानस ग्रंथ भेंटकर किया गया। यहां दिवंगत शाही सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों में आनंद सिंह बिष्ट उपवन क्षेत्रपाल वृत कार्यालय, नेकसिया राम कुशवाहा वाहन चालक वनमण्डल, राम वरन शर्मा उपवन क्षेत्रपाल वनविधालय, हरविलास शर्मा वनपाल पोहरी, विश्वनाथ सिंह कुशवाहा वनरक्षक पोहरी, गणेश राम वैश्य वनरक्षक शिवपुरी, नरेन्द्र कुमार शर्मा स्थाईकर्मी पोहरी, सुरेश कुमार भार्गव वनपाल कोलारस, राकेश श्रीवास्तव स्थाई कर्मी सतनवाड़ा, चैनसिंह यादव स्थाई कर्मी करैरा, शादिक मोहम्मद वनपाल माधव राष्ट्रीय उद्यान, सुआलाल सेंन भृत्य वनवृत्त, जय प्रकाश शर्मा वनरक्षक माधव राष्ट्रीय उद्यान, गोपाल बाथम गोदाम कीपर वनमण्डल, अशोक कुमार बंसल वनपाल पोहरी, राम बाबू शर्मा भृत्य वनमण्डल, गोपाल तिवारी स्थाई कर्मी कोलारस, कोमल चिड़ार माधव राष्ट्रीय उद्यान, नैनक राम भिलाला उपवन क्षेत्रपाल वनविधालय, हरदास केबट स्थाई कर्मी पिछोर, रामू जाटव स्थाई कर्मी माधव राष्ट्रीय उद्यान, शमशाद खान स्थाई कर्मी माधव राष्ट्रीय उद्यान, विष्णु कुमार सेंन वनपाल सतनवाड़ा, श्रीमती सुनीता गोस्वामी लेखा अधीक्षक वन वृत कार्यालय, काशीराम रजक स्थाई कर्मी शिवपुरी, दौलत रजक स्थाई कर्मी माधव राष्ट्रीय उद्यान, रामजी सिंह जादौन उपवन क्षेत्रपाल पोहरी, सुदामा प्रसाद मिश्रा वनपाल पिछोर,वनवारी लाल शर्मा वनरक्षक कोलारस एवं मप्र विद्युत मण्डल से सेवानिवृत्त मुन्ना लाल पाल एवं भगवान लाल यादव आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment