Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, August 23, 2023

कैबीनेट मंत्री यशोधर राजे सिंधिया ने चन्द्रयान की सफलता पर जताया हर्ष


प्रधानमंत्री मोदी के मिशन को सराहा, ईसरो के वैज्ञानिकों की सफलता को दिया श्रेय

शिवपुरी- चांद के समीप चन्द्रयान-3 की सफलता पर कैबीनेट मंत्री यशोधर राजे सिंधिया ने हर्ष व्यक्त किया है और इस सफलता पर केन्द्र सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी के मिशन को सराहते हुए इस सफल प्रयास में अभिन्न योगदान देने वाले ईसरों के वैज्ञानिकों को इस सफलता का श्रेय दिया है। 

अपने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्विटर हैंडल पर कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया ने चन्द्रयान-3 की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी देशवासियों को बधाईयां दी और इस चन्द्रयान-3 को चांद पर पहुंचाने वाले ईसरो के वैज्ञानिकों एम.शंकरन ईसरो के सैटेलाईट को डिजाईन करने वाले, ईसरो के चीफ एस.सोमनाथ जिन्होंने चन्द्रयान-3 के बाहुबली रॉकेट को डिजाईन किया, पी.वीरमुथुवेल जिन्हें चांद पर कई तरह की खोज के लिए जाना गया है, एस.उन्नीकृष्णन नायर जिन्होंने इस रॉकेट का निर्माण किया और डॉ.के.कल्पना चन्द्रयान-3 मिशन की डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर है, इन सभी के प्रयासों को सराहा और इस पूरी सफलता का श्रेय ईसरो की समस्त वैज्ञानिक टीम को दिया।

कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इन सभी की अपार सफलता के लिए केन्द्र सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों को भी सराहा जिन्होंने चन्द्रयान-3 के लिए वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया और आज यह सफलता प्राप्त की।

No comments:

Post a Comment