Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, August 4, 2023

कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है इसलिए उनका उत्साहवर्धन जरूरी : जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल



पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बैराढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं का बैराज माता मंदिर पर किया सम्मान

शिवपुरी- भारतीय जनता पार्टी हरेक कार्यकर्ता की पार्टी है और पार्टी की रीढ़ ही भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता होता है इसलिए इनका उत्साहवर्धन जरूरी है ताकि पार्टी के ऐेसे ही कर्मठ कार्यकर्ता आगे चलकर अन्य लोगों को भी पार्टी से जोड़े और संगठन के सौंपे दायित्वों का पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करें, आज बैराजा माता मंदिर में इन सभी का सम्मान इनके उत्साहवर्धन का ही परिणाम है ऐसे कार्यकर्ता और आगे आना चाहिए ताकि पार्टी का जुड़ाव पोहरी विधानसभा क्षेत्र के एक-एक कार्यकर्ता और एक-एक घर के व्यक्ति से हो सके। भाजपा कार्यकर्ताओं का यह उत्साहवर्धन और मनोबल बढ़ाया भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल ने जो स्थानीय पोहरी पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बैराड़ मंडल के अंतर्गत वैराज माता मंदिर पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के रूप में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल के द्वारा भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का डबल बेड, कंबल किट एवं फूलमाला श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही सहभोज का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बताना होगा कि इसके पूर्व में भी सुभाषपुरा मंडल एवं पोहरी मंडल के कार्यकर्ताओं का भी सम्मान समारोह भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल के द्वारा किया जा चुका है जिसमें मंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया और अब वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए उनके द्वारा आशीर्वाद लिया गया साथ ही सभी ने यहां जोरदार हुंकार भरी और कहा मुद्गल जी आप संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, ऐसे उद्घोंषों के बीच कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर दिलीप मुदगल के द्वारा सभी के प्रति आभार भी ज्ञापित किया गया।

No comments:

Post a Comment