Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, August 12, 2023

जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, वितरित किए नियुक्ति पत्र



जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

शिवपुरी- आगामी विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सेख अलीम के निर्देश पर अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष शिवपुरी उबेश आदिल राजा के द्वारा अल्पसंख्यक विभाग की जिला कार्यकारिणी की पहली सूची घोषित की गई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित श्रीप्रकाश शर्मा, शिवपुरी जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, प्रदेश सचिव ताबीब फारुकी, उत्तर ब्लॉक के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष साजिद विद्यार्थि, कार्यालय प्रभारी चंद्रकांत शर्मा, आजाद खान, साहब सिंह कुशवाह, राजू गुलाटी, अजीत यादव, कोषाध्यक्ष सोनू गुप्ता, सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं जिला महासचिव मोहसिन खान, पार्षद कमल किशन शाक्य, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नलिन पंडित, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शांतनु सिंह कुशवाह मौजूद रहे। 

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ दाधिकारियों के द्वारा नव नियुक्ति अल्पसंख्यक विभाग के नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस नवगठित अल्पसंख्य विभाग की जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद, जहूर खान, सत्तार खान, उपाध्यक्ष के रूप में हाशिम पठान, जावेद पठान, हाफिज अब्दुल कलाम, शोएब खान, अशफ़ाक खान, सादिक खान एडवोकेट, सादिक खान, महासचिव पद पर नासिर खान, अब्दुल सलाम, ईमरान खान, शानू अंसारी, नईम खान, सईद खान, जाबेद खान, सचिव पद पर आकाश खान, ईमरान खान, शानू कुरेशी, सादिक खान, मो इरफान, तबरेज राईन, शानू काजी, रेहान खान, जावेद खान, बबलू पठान, शहर अध्यक्ष लारा खान एवं लीगल सेल अध्यक्ष अफसर खान एडवोकेट का मनोनयन किया गया साथ ही मीडिया विभाग कोआर्डिनेटर सादिक खान, ब्लाक अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग खानियाधना मुश्ताक कुरेशी पार्षद, ब्लाक अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग कोलारस यासीन हुसैन को नियुक्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment