Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, August 14, 2023

शहर के कई युवाओं ने जिलाध्यक्ष चौहान के समक्ष ली कांग्रेस की सदस्यता



व्यापारी वर्ग से जुड़े युवाओं के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस होगी मजबूत : चौहान

शिवपुरी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के समक्ष आज शहर के व्यापारी वर्ग से जुड़े लगभग आधा सैकड़ा युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें से बहुत से युवा भाजपा से जुड़े हुए हैं जिनमें एक मण्डल कोषाध्यक्ष भी शामिल हैं। ये युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं को उत्साहित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि इससे कांग्रेस मजबूत होगी और व्यापारी वर्ग में कांग्रेस का प्रभाव बढ़ेगा। 

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अलावा संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, जिला उपाध्यक्ष राजेश बिहारी पाठक, महासचिव विजय चौकसे और जिला उपाध्यक्ष हनीफ टोनी भी उपस्थित थे। कांग्रेस जिला महासचिव विजय चौकसे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जो युवा प्रमुख रूप से कांग्रेस में शामिल हुए हैं उनके नाम हैं- शिवम गोयल, ऋतिक गर्ग, शाकिर खान। उक्त तीनों युवाओं को कांग्रेस का जिला सचिव बनाया गया है।

इनके अलावा कांग्रेस में शामिल होने वालों में हनी गोयल, आदित्य मित्तल, पीयूष जोशी, हिमरोज खान, अरमान खान, रवि गुप्ता, एनएस किरार, अभिषेक धाकड़, रोहित धाकड़, इस्माइल खान और श्याम धाकड़ आदि शामिल हैं। कांग्रेस कार्यालय पर इन युवाओं को सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया गया। युवाओं ने बताया कि वह स्वप्रेरणा से कांग्रेस में शामिल हुए हैं तथा भाजपा के कुशासन से तंग आ चुके थे।

No comments:

Post a Comment