Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, August 13, 2023

आजादी के अमृत महोत्सव के चलते हर घर तिरंगा अभियान : कलेक्टर शिवपुरी व पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा रैली निकालकर घर-घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश


कलेक्टर शिवपुरी व पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा रैली निकालकर घर-घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश  

शिवपुरी- आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए पिछले साल हर घर तिरंगा अभियान शुरु किया गया था जो इस साल भी हर घर तिरंगा लहराने के उद्देश्य से इस वर्ष एक बार फिर 13 से 15 अगस्त 2023 तक हर घर तिरंगा अभियान शुरु किया गया है। 'हर घर तिरंगाÓ अभियान आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 'आजादी के अमृतÓ महोत्सव के तत्वावधान में चलाया गया था जिसे इस साल भी अभियान के रुप मे चलाया जा रहा है, अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि वह हर घर तिरंगा अभियान मे बढ़चढ़ कर भाग लें। अभियान में लोगों से अपील की जा रही है कि अपने घरों पर तिरंगा लगायें और आजादी के अमृत महोत्सव मे भाग लें। इस पहल से आमजन के मन में देशभक्ति की भावना जागृत होगी और हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे के लिये आमजन के मन मे सम्मान बढ़ेगा।

हर घर तिरंगा अभियान के चलते जिला कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन मे शिवपुरी पुलिस द्वारा 15 अगस्त को होने बाली परेड मे भाग लेने बाले जिला पुलिस बल, एसएएफ, एनएनएस कैडेट्स, एनसीसी कैडेट्स व स्काउट एण्ड गाइड के कैडेट्स द्वारा भाग लिया और शहर के मुख्य चौराहों से होते हुये लोगों को हर घर तिरंगा रैली के लिये जागरुक किया व रैली के माध्यम से लोगों से अपील की कि वह अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगायें और हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बने। इस अवसर पर कलेक्टर रविन्द्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह, एडीएम विवेक रघुवंशी, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव, रक्षित निरीक्षक शिवपुरी अनिल कवरेती उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment