Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, September 14, 2023

जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर विधायक पद के आधा दर्जन उम्मीदवारों ने किया शक्ति प्रदर्शन


बैन
रों और होर्डिंगों ने दिलाई चुनावी वेला की याद

शिवपुरी- नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत आने वाले माधवचौक चौराहे पर जिस प्रकार से जिम्मेदार भाजपाईयों के द्वारा लोगों को इकठ्ठा करने और उन्हें देर तक बांधे रखने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, वह भी लोगों को नहीं खींच सका और दूसरी ओर रात करीब 10 बजे आई जनआर्शीवाद यात्रा के माहौल में भी जनसमर्थन होता हुआ भी नजर नहीं आया। इसी बीच भरे मंच पर ही भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम से भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा भी नाराज दिखे। बताया गया है कि स्वागत भाषण के दौरान मंचासीन अतिथियों में सुरेन्द्र शर्मा का नाम नहीं बोले जाने पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई और माईक से छीनकर उन्हें अलग ले जाते हुए हड़काया और इसके चंद पलों बाद ही भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंच से माफी मांगते हुए भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा का नाम स्वागत भाषण में लिया। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद अनेकों लोगों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया और पूरा जनआर्शीवाद यात्रा का यह माहौल चर्चा का विषय बना रहा

    


गुरूवार को कोलारस नगर में जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज हुआ। जिसमें शिवपुरी जिले के सभी बड़े नेताओं ने अपनी आमद दर्ज कराई। पूर्व विधायक महेंद्र यादव, पूर्व नप अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, पूर्व विधायक देवेंद्र जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विपिन खेमरिया, जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, रामस्वरूप रावत, सुशील रघुवंशी, गोलू ब्यास, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह चीमा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, यात्रा के प्रभारी रामेश्वर बिंदल सहित सभी नेताओं ने पूरे जोर शोर से अपना शक्ति प्रदर्शन किया। 

हालांकि जन आशीर्वाद यात्रा तयशुदा समय से & घंटे लेट रही। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से व्यवस्थाएं बनाए रखने में चाक चौबंद नजर आया। जन आशीर्वाद यात्रा के मुख्य केंद्र बिंदु भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रहे। इस कारण इस बार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा खासे सुर्खियों में रहे। कैलाश विजयवर्गीय से सुरेंद्र शर्मा की नजदीकियां किसी से छुपी नहीं हैं इस कारण नगर में सुरेन्द्र शर्मा के बैनर भी भरपूर दिखाई दिए। जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री Óयोतिरादित्य सिंधिया के न आने से उक्त आयोजन सिंधिया समर्थकों को नहीं भाया, किंतु जनता ने भरपूर उत्साह दिखाया। सभी नेताओं की जुबान पर लाडली बहना योजना ही रही। इसी को बोट में तब्दील करने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज माना जा रहा है।

स्कूल वाहन नहीं निकल सके
जिस समय आयोजन समय निर्धारित था उसी समय सभी स्कूलों की छुट्टी होती है जिसके चलते दर्जनों स्कूल वाहन भी मार्ग से नहीं निकलने दिए। ब'चे गर्मी में कार्यक्रम खत्म होने का इंतजार करते रहे। कुछ अभिभावक अपने निजी वाहनों से अपने ब'चों को घर तक लाते नजर आए। अन्य सभी को विद्यालय में ही इंतजार करना पड़ा। शासन प्रशासन ने इस बिंदु पर विचार नहीं किया।

कोलारस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
जन आशीर्वाद यात्रा के कोलारस प्रवेश करने पर स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। वहीं शहर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस के दर्जनों वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, उत्तरप्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्य ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

देशभक्ति गीतों, बड़ी माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा कर पार्षद गौरव सिंघल ने किया जनआर्शीवाद यात्रा का स्वागत


नगर में आई जनआर्शीवाद यात्रा का मप्र शासन की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की प्रेरणा से नपा में पाईसी सदस्य व वार्ड क्रं.37 से पार्षद गौरव सिंघल के द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्थानीय अग्रसेन चौक पर भव्य स्वागत किया गया। यहंा स्वागत के क्रम में एक ओर जहां वार्ड की महिलाओं ने कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और पार्षद गौरव सिंघल के द्वारा संकलित जनआर्शीवाद यात्रा का पहचान पत्र गले में डालकर स्वागत किया तो वहीं दूसरी ओर देशभक्ति गीतों, बड़ी माला, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा कर जनआर्शीवाद यात्रा की आगवानी करते हुए स्वागत किया गया। यहां हुए स्वागत से इस जनआर्शीवाद यात्रा में शामिल गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा, दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा, प्रदेश महासचिव रणवीर रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम भी प्रभावित हुए और अपने दोनों हाथों से अभिवादन स्वीकार करते हुए इस स्वागत समारोह के प्रति अपनी भावनाऐं भी व्यक्त की। इस अवसर पूरी जनआर्शीवाद यात्रा में शामिल सभी लोगों पर पुष्पवर्षा की गई जो पूरे समय में आकर्षण का केन्द्र रही।


शिवपुरी से लेकर करैरा तक यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत

शिवपुरी से सुबह शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा कोलारस होते हुए करैरा पहुंची। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कुछ जगहों पर जेसीबी पर चढ़कर पुष्पवर्षा की गई। वहीं आतिशबाजी के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पश्चिमी नई दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, यात्रा के प्रभारी रणवीर सिंह रावत, यात्रा सह प्रभारी ओम प्रकाश खटीक, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, महेंद्र यादव, देवेन्द्र जैन, श्रीमती नेहा यादव, सुनील रघुवंशी, केशव भदौरिया, राजकुमार खटीक, ओमप्रकाश खटीक, गुरप्रीत सिंह, रविंद्र शिवहरे, भारत सिंह चौहान, रामस्वरूप सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment