---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, October 22, 2023

बदरवास भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता



रामवीर यादव के नेतृत्व में राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने किया सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत

शिवपुरी/कोलारस। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रामवीर यादव के नेतृत्व में रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष बदरवास चंद्रपाल सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि बंटी धाकड़, मीडिया प्रभारी राजू यादव सहित आधा सैकड़ा से अधिक भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस परिवार में शामिल हो गए। जो कहीं न कहीं चुनावी शंखनाद के समय भाजपा के लिए बड़ी क्षति है। इससे रामवीर यादव के राजनीतिक कौशल और राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह के कुशल नेतृत्व का प्रमाण देखने को मिला है। सभी युवा नेता खासकर जयवर्धन सिंह के नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं। चुनावी समर के बीच समय में भाजपा इस तरह के दल बदल को रोकने में असफल साबित हो रही है।

यह बात भाजपा संगठन को कमजोर करने वाली है। यदि इस तरह भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस का हाथ थामते रहे तो आगामी चुनाव में निश्चित ही भाजपा को बड़ा झटका लगना तय है। पूर्व में भी कोलारस विधानसभा के कई दिग्गज नेता कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं। अब यदि संगठन के कार्यकर्ता जो जमीन पर पार्टी का काम करते हैं और भाजपा की रीति नीतियों से खपा होकर पलायन कर रहे हैं, तो इस डेमेज को कंट्रोल करना बड़ा मुश्किल हो सकता है।

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के समक्ष अनेकों कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
रविवार को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रामवीर यादव के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। जिनमें चंद्रपाल सिंह यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष बदरवास, वीरेंद्र गुड्डा यादव रन्नौद, राजू यादव मीडिया प्रभारी, बंटी धाकड़ विधायक प्रतिनिधि, शिशपाल यादव इश्वरी, हरदेव सिंह सरपंच, माटू छारी बेरखेड़ी, राजकुमार परिहार तरावली, शिशपाल यादव भिलारी, धर्मेंद्र यादव रन्नौद, मलूक सिंह, सुखदेव सिंह पारागढ़, लखबीर सिंह, जगरूप सिंह, गुरनाम सिंह, रामराज कुशवाह, निशांन सिंह कुलवारा, रामरारा यादव, धर्मेंद्र यादव, बृजेंद्र यादव गुहाँसा, आनंद यादव तरावली, जयपाल यादव गुहाँसा, हिरदेश परिहार तरावली, रंजीत यादव वेदमऊ, केपी यादव वेदमऊ, श्रीराम यादव वेदमऊ, प्रदुम्न धाकड़ चितारा, देवेंद्र यादव मंगरौरा, दिलीप धाकड़ सहित विभिन्न कार्यकर्ता शामिल हैं।

No comments: