Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, December 26, 2023

भाजपा मंडल कोलारस के द्वारा गुरुद्वारा में मनाया गया वीर बाल दिवस


शिवपुरी/कोलारस
। भारतीय जनता पार्टी मंडल कोलारस द्वारा गुरु श्री गोविंद सिंह जी महाराज के चारों साहब  के बलिदान दिवस वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर गुरुगोविंद सिंह जी के पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को सभी उपस्थित भाजपा नेताओं द्वारा नमन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री राम सडैया द्वारा किया गया। उन्होंने श्री गुरु गोविंद सिंह एवं उनके साहबजादौ के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा, वरिष्ठ भाजपा नेता पदम जैन, सांसद प्रतिनिधि डॉ सिमरन रंधावा, डॉ के एन शर्मा लुकवासा ने अपने विचार रखे। कोलारस के गुरुद्वारा में आयोजित वीर बाल दिवस के कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सीमा, सांसद प्रतिनिधि सिमरन रंधावा, वरिष्ठ भाजपा नेता पदम जैन, डॉ के एन शर्मा, वरिष्ठ ख्वाजा का नेता आनंद मिश्रा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रुद्राक्ष गोड, भाजपा मंडल महामंत्री राम सडैया, डॉ छत्रपाल सिंह कुशवाह, सोनू जैन, दीपू रंधावा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राहुल जैन, गणेश धाकड़, भाजपा विधानसभा मीडिया प्रभारी अनंत सिंह जाट, दीपक वत्स, युवा मोर्चा अध्यक्ष आयुष बिंदल, दीपक लोधी, प्रदीप बैरागी, दीपक कुशवाह, राहुल रजक, बलराम सेन सहित सिख भाई एवं बहन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment