Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, December 28, 2023

अभा राष्ट्रीय कांग्रेस एवं सेवादल कांग्रेस का मनाया स्थापना दिवस° कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने किया ध्वजारोहण


कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने किया ध्वजारोहण, वक्ताओं ने संगठन पर डाला प्रकाश

शिवपुरी- जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय हवाई पट्टी के सामने झांसी रोड पर प्रात: 10,45 पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139बां स्थापना दिवस समारोह जबकि सेवादल का 100बां स्थापना दिवस समारोह ध्वजारोहण कर मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के द्वारा ध्वजा रोहण कियागया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वक्ताओं ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस के अवसरपर अपना वक्तव्य दिया जिसमें बताया कि आज ही 28 दिसंबर 1885 के दिन अभा राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी। इस अवसर पर भारत को स्वतंत्रता दिलाने में उन महान आत्माओं को याद किया जिन्होंने अपनी तपस्या त्याग और बलिदान दे कर सर्वस्व निछावर कर दिया, जैसे कि महात्मा गांधी,चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू अब्दुल कलाम आजाद एवं अन्य अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ज्ञात एवं अज्ञात सभी ने अपने प्राणों तक की आहुति इस स्वतंत्रता संग्राम में दी एवं इस पुनीत अवसर पर राष्ट्रीय गान का गीत गाया गया।
सेवादल कांग्रेस ने कांग्रेस नेताओं का किया सम्मान
इस अवसर पर सेवादल कांग्रेस के द्वारा यहां जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के साथ पूर्व विधायक गणेश गौतम, अनिल उत्साही, राम कुमार यादव शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान सेवा दल के अध्यक्ष हरीश खटीक के द्वारा उपस्थित सभी कांग्रेस जनों के बीच सेवादल कांग्रेस संगठन को लेकर विचार व्यक्त किए गए साथ ही अन्य उद्बोधन देने वालों में राम कुमार यादव, दिनेश बशिष्ठ एवं अन्य कांग्रेसजनों ने भी अपना उद्बोधन दिया। उद्बोधन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का एक जिम्मेदार सिपाही हूं और मैं पार्टी हित में सदैव तन, मन, धन से कार्य करता रहूंगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेस जनों को अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने संवोधित कर  सभी को उपस्थित होने पर आभार प्रगट कर धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment