Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, January 25, 2024

बेबसाईट के होने से संगठन निर्माण और संरक्षण में रहेगा योगदान : राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचंद्र द्विवेदी


राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन की बेबसाईट का राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने किया शुभारंभ

शिवपुरी- राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन के संगठन निर्माण संरक्षण में संगठन की बेबसाईट का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा, इससे ना केवल प्रदेश बल्कि देश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लोग भी संगठन की गतिविधियों को देखकर इससे जुड़ेगें और अपने महत्वपूर्ण सुझाव व जानकारी भी सांझा कर सकेंगें, अब से राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन राष्ट्र ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्त पर भी अपनी अलग पहचान बनाए रखेगा। यह बात कही राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचंद द्विवेदी राजू भैया ने जो शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित धार्मिक आयोजन बाबा के बगीचा में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए और इस दौरान उनके साथ मौजूद राष्ट्रीय महामंत्री नवीनचन्द्र शुक्ला व प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद शिवहरे, प्रदेश अध्यक्ष (अनुशासन समिति) लालजी शिवहरे दादा के द्वारा संयुक्त रूप से इस अवसर पर संगठन की बेबसाईट का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी विपिन शिवहरे ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन की वेबसाइट का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र द्विवेदी राजू भैया ने संगठन के सभी मुख्य पदाधिकारियों के साथ करैरा के प्रसिद्ध बगीचा सरकार मंदिर क्षेत्र में नवीन बने श्रीराम जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रभारी उमेश प्रजापति, नारी शक्ति में बुंदेलखंड उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह भी अपनी कार्यकारिणी की महिला पदाधिकारियों के साथ पधारीं, साथ ही पूजा सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, मैथिलीशरण मुद्गल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी पहुंचे। 

इस अवसर पर रमेशचंद द्विवेदी राजू भैया राष्ट्रीय अध्यक्ष, के साथ राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन राष्ट्रीय संरक्षक, रामराज्य संकल्पना ट्रस्ट, अयोध्या नवीन चंद्र शुक्ला, संजय नगायच, अरविंद गाडगे, दिनेश तिवारी, ऋषभ दुबे, विवेक पांडेय, अनिल अमित वर्मा, गौरव तिवारी, राहुल द्विवेदी रग्घू, शैलेंद्र दुबे, प्रशांत मुदगिल, अर्जुन सिंह, रितिका तिवारी, ज्योति गौर, अपर्णा द्विवेदी, संध्या टोंकसे, अनीता रायकवार, उर्मिला राज, सुनील गोस्वामी, सिद्धू, लाला खरे, बसु कुलश्रेष्ठ, अशोक बदल, कमलेश तिवारी, विमल कुमार, मोहन योगी धर्मवीर सिंह चौहान चंदन योगी राजकुमार योगी निलेश गुप्ता मुन्नालाल योगी सुरेंद्र कुमार गुप्ता, कीर्ति शाक्य, अनीता विश्वकर्मा, प्रीति साहू, मोनू भैय्या, शिवपुरी से अमित योगी जगन बघेल, अरविंद यादव मातादीन शिवहरे,बल्ले शिवहरे भी पहुंचें और संगठन की बेबसाईट शुभारंभ के साथ-साथ बाबा का बगीचा धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भी धर्म लाभ प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment