---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, September 2, 2026

'डाक सेवा" एवं 'डाक मित्र" ऐप के माध्यम से विभिन्न डाक सेवाओं का लाभ मिलेगा घर बैठे : केन्द्रीय मंत्री सिंधिया


केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर का किया उद्घाटन, डाक प्रशिक्षण केंद्र का किया भूमिपूजन

शिवपुरी- केन्द्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा आज सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर शिवपुरी का उद्घाटन एवं डाक प्रशिक्षण केंद्र शिवपुरी का भूमिपूजन किया गया। सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर का आधुनिक स्वरूप आमजन को डाक एवं वित्तीय सेवाएं अधिक सुविधाजनक, सुगम एवं बेहतर वातावरण में उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, शिवपुरी में डाक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल सेवाओं तथा विभागीय कार्यप्रणाली से संबंधित उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र जैन, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव, डाक महानिदेशालय से मेंबर एस.एच.एफ. रिजवी, चीफ पोस्टमास्टर जनरल विनीत माथुर सहित डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाक विभाग द्वारा क्षेत्र में प्रदान की जा रही सेवाओं एवं विभाग के आधुनिकीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त डाकघर एवं प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र में डाक सेवाओं को नई गति प्रदान करेंगे तथा नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगे। 

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने डाक सेवाओं के डिजिटलीकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक के विस्तार से अब नागरिकों को अनेक डाक सेवाओं के लिए बार-बार डाकघर जाने की आवश्यकता नहीं है, 'डाक सेवाÓ एवं 'डाक मित्रÓ ऐप के माध्यम से विभिन्न डाक सेवाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है। इससे डाक सेवाएं अधिक सुगम, त्वरित एवं नागरिक-केंद्रित बन रही हैं। शिवपुरी में सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर का उद्घाटन एवं डाक प्रशिक्षण केंद्र का भूमिपूजन डाक विभाग के आधुनिकीकरण, सेवा विस्तार, डिजिटल परिवर्तन एवं कर्मचारियों के कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आने वाले समय में शिवपुरी एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर डाक एवं वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

No comments: