शिवपुरी। रक्षा बंधन पर्व के पूर्व शासकीय हाई स्कूल पचावली में राखी बनाओ प्रतियोगिता एवं रक्षा बंधन सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए घर से विभिन्न सामग्री एकत्रित कर एक से बढ़कर एक सुंदर एवं आकर्षक राखियां तैयार कीं। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बावजूद छात्र-छात्राओं का उत्साह कम नहीं हुआ।राखी बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा कनक रघुवंशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 9 की अनन्या रघुवंशी द्वितीय स्थान पर रहीं। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से कक्षा 10 की छात्राएं शालू सेन एवं शानू सेन तथा कक्षा 9 की छात्राएं मोहनी शर्मा एवं गौरी दांगी ने प्राप्त किया। सोनम परिहार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रक्षा बंधन का पर्व भी उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं साथी विद्यार्थियों को राखी बांधकर रक्षा बंधन की परंपरा का निर्वहन किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आपसी स्नेह और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

No comments:
Post a Comment