---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 31, 2026

शक्कर की महंगाई के विरोध में शहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहगीरों और दुकानदारों को बांटी शक्कर





शिवपुरी।
शक्कर की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में सोमवार को शहर कांग्रेस द्वारा अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देशन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र उर्फ राजू गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोर्ट रोड एवं माधव चौक क्षेत्र में आमजन, राहगीरों और दुकानदारों के बीच पहुंचकर हाथों में शक्कर बांटकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें जगमोहन सिंह, एपीएस चौहान, भारत रावत, ग्रामीण अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, संजय चतुर्वेदी, चंद्रकांत शर्मा, मामा शशि शर्मा, पार्षद मुन्नालाल सुमन, राजेश बिहारी पाठक, नलिन पंडित, संजय पप्पू गुप्ता, पार्षद अशोक राठौड़, कमल किशन शाक्य, एमडी गुर्जर, अनिल उत्साही,समीर खान, दयालु जाटव एवं सतीश धाकड़ सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र उर्फ राजू गुर्जर ने कहा शक्कर महंगी होने से आम आदमी की मिठास हो रही है दूर
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र उर्फ राजू गुर्जर ने कहा, शक्कर जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु की कीमतों में बढ़ोतरी सीधे आम परिवार की रसोई पर असर डालती है। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। आज हम लोगों के हाथों में शक्कर बांटकर यह संदेश देना चाहते हैं कि महंगाई के कारण मिठास आम आदमी की रसोई से दूर होती जा रही है। कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज बनकर महंगाई के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने गले में डाली शक्कर की पुडिय़ा की माला
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती शशि शर्मा ने गले में शक्कर की पुडिय़ाओं की माला पहनकर महंगाई के खिलाफ अपना विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि ने आमजन की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

No comments: