---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, August 30, 2026

भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका का सात दिवसीय संस्कृति सप्ताह हुआ सम्पन्न




सेवा, संस्कार, संपर्क और समर्पण के विविध आयोजनों से सजा सप्ताह, हरियाली तीज महोत्सव के साथ हुआ भव्य समापन

शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका, शिवपुरी द्वारा 19 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित सात दिवसीय संस्कृति सप्ताह उत्साह, उमंग और सामाजिक सरोकारों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शाखा की सभी सक्रिय सदस्याओं की सहभागिता, सहयोग एवं समर्पण से आयोजित इस सप्ताह में सेवा, संस्कार, संपर्क और समर्पण के विभिन्न प्रकल्पों का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल व सचिव राखी गोयल ने बताया कि संस्कृति सप्ताह के प्रथम दिवस नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में राधा-कृष्ण, भगवान महादेव एवं झूले से जुड़े भक्तिमय भजनों के साथ कीर्तन का आयोजन किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। द्वितीय दिवस विश्व शांति विशाल कांवड़ यात्रा का फूल-मालाओं, कचौडयि़ों एवं जल से श्रद्धापूर्वक भव्य स्वागत, तृतीय दिवस महिलाओं एवं कन्याओं को साइबर अपराधों से बचाव और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस उपनिरीक्षक श्रीमती पूजा घुरैया ने साइबर अपराध से बचने के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी, चतुर्थ दिवस किड जी स्कूल, खिन्नी नाका में बच्चों के लिए राखी बनाओ, मटकी सजाओ एवं थाली सजाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन, इसके साथ ही गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में गुरुजनों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। 

पंचम दिवस कल्याणी धर्मशाला में रोगियों के अटेंडरों को भोजन प्रसाद एवं बूंदी का वितरण कर सेवा कार्य, षष्टम दिवस विस्डम स्कूल, दर्पण कॉलोनी में बच्चों के लिए रामायण के ज्ञान पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों के प्रति रुचि जागृत करने का प्रयास किया गया। वहीं सप्तम एवं अंतिम दिवस संस्कृति सप्ताह का समापन भव्य हरियाली तीज महोत्सव के रूप में हुआ। कार्यक्रम में सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और रंगारंग एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजन को यादगार बनाया। शाखा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल, सचिव राखी गोयल एवं कोषाध्यक्ष गीता शर्मा ने संस्कृति सप्ताह को सफल बनाने में सहयोग करने वाली सभी सदस्याओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments: