60 लीटर का परिवहन करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तारशिवपुरी-पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया व्दारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति एवं सीएसपी शिवपुरी सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में मुखबिर सूचना पर से थाना प्रभारी फिजीकल अविनाश राठौड़ के द्वारा बारादरी गौरी कुण्ड के पास शिवपुरी से आरोपी हितेश कोली पुत्र राजकपूर उर्फ गोपाल कोली उम्र 34 साल निवासी कमलागंज घोषीपुरा को पकड़ा और उसके कब्जे से दो नीले रंग के प्लाष्टिक की कट्टियो मे 30- 30 लीटर कुल 60 लीटर कीमती 6000 रुपये की देशी हाथ भट्टी की बनी शराब को परिवहन करते जप्त किया गया व आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरुध्द थाना फिजीकल मे अपराध क्रमांक 194/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी फिजीकल निरीक्षक अविनाश राठौड, उनि. रामेन्द्र सिह चौहान, बजरंग सिह जादौन, प्रआर. सुभाष यादव, अंकित सिह राजावत, आर. हरिओम यादव, प्रेमसिह रावत शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment