---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, August 30, 2026

ग्वालियर में शिवपुरी की हॉकी प्रतिभा राधिका शिवहरे का हुआ सम्मान



उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए 'उड़ानÓ संस्था ने किया सम्मानित, जिले का नाम किया रोशन

शिवपुरी। शिवपुरी की उभरती हुई हॉकी प्रतिभा राधिका शिवहरे ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनके शानदार प्रदर्शन और खेल के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए ग्वालियर में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। हॉकी के महान खिलाड़ी कैप्टन रूपसिंह को समर्पित खेल संस्था 'उड़ानÓ द्वारा रविवार, 30 अगस्त 2026 को ग्वालियर स्थित चैम्बर ऑफ कॉमर्स में ध्यानचंद अवार्ड समारोह के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राधिका शिवहरे को खेल के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिंह रईखेड़ा एवं सचिव रवीन्द्र सत्यार्थी ने बताया कि राधिका ने अपनी प्रतिभा और निरंतर मेहनत के दम पर हॉकी के क्षेत्र में पहचान बनाई है। सम्मान प्राप्त कर राधिका ने शिवपुरी के खेल जगत को गौरवान्वित किया है। राधिका शिवहरे के सम्मान पर जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, राज्य स्तरीय ऑब्जर्वर देवेंद्र कुमार बाथम, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह, संजीव पांडे, उबेर आदिल, गिरीश मिश्रा (मामा), दिलशाद खान, कोमल चव्हाण, अजय बाथम, हॉकी फीडर सेंटर की कोच श्रीमती गीता लखेरा, खेलो इंडिया सेंटर कोच शैलेंद्र बुंदेला, छत्रपति साहूजी महाराज हॉकी क्लब के सचिव राहुल नरवरिया सहित खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने राधिका शिवहरे को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में अपने शानदार प्रदर्शन से शिवपुरी सहित मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।

No comments: