---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, August 30, 2026

एक पौधा एक राखी के तहत लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प



गणेश कुंड निकट पार्क में किया वृक्षारोपण,रक्षा सूत्र बांध ली संभालने की जिम्मेदारी

शिवपुरी-परिमल समाज कल्याण समिति शिवपुरी के तत्वावधान में एक पौधा एक राखी अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया,पौधों को लगाने के साथ उन्हें राखी बांधकर बचाने पर्यावरण संवारने का भी संकल्प लिया।

गणेश कुंड निकट स्थित नपा सम्पवेल में पार्क विकसित करने उसमें पीपल,आम, बड़ आदि के थोड़े बड़े से पौधे लगाए, इन वृक्षों की समिधा प्रतिदिन हवन में उपयोग की जाती है,उसके बदले वृक्ष लगा प्रकृति को वापिस लौटाने के भाव के साथ वृक्षारोपण किया गया।25 से अधिक पौधे लगाए गए, व उन्हें रक्षा सूत्र बांध पर्यावरण बचाने का भी संकल्प लिया।वैदिक मंत्रों के साथ इस अभियान को प्रारंभ किया।इस अवसर पर बोलते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति हमे बहुत कुछ देती है,परन्तु केवल लेना ही लेना भोग की श्रेणी में आता है,जितना हम ले रहे है उतना वापिस करने का भाव ही सनातन का मूल है,और पर्यावरण संरक्षण का नियम है।समाजसेवी धर्मेश अरोरा ने कहा कि हम प्रतिदिन हवन करते है,उसमें समिधा प्रदान करते है,पर उन उपयोग में ली जाने वाली समिधाओ को वापिस प्रदान करना भविष्य की पीढ़ी को सुंदर व सजी हुई स्थिति में लौटाना हमारा मूल कार्य होना चाहिए,ये भाव कभी भी विस्मृत नहीं होना चाहिए।

परिमल समिति के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्य को प्रस्तुत करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार अभी बीता है,प्रत्येक त्यौहार हमे कुछ सीखा ने के लिए है,प्रत्येक त्यौहार का प्रकृति से जुड़ाव है,आज वृक्षारोपण कर उन्हें राखी बांधकर हम ने यह संकल्प लिया है कि हम वर्ष भर वृक्षों को बचाएंगे,और शुरुआत स्वयं से कर अन्य लोगों को भी पर्यावरण बचाने पौधे लगाने जल कुण्डों की सफाई के लिए प्रेरित करेंगे।इस अवसर पर नपा स्वास्थ्य अधिकारी योगेश शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में  सुरेश शर्मा, बी पी यादव,सुरेश रंगड़,हनी हरियाणी,कपिल मंगल,सचिन सोनी,नमन विरमानी,विजय सिंघल,भानु शर्मा,वंदना शिवहरे,सुगंधा शर्मा,रीता सिंघल,अमन सूद,आशीष खटीक,दिलीप शाक्य,नवल गुप्ता,दयाशंकर गुप्ता,सी पी भोला,विनोद अग्रवाल,नव्य शर्मा,जार्यविष शर्मा ने वृक्ष लगा, उन्हें राखी बांध कर बचाने का संकल्प लिया।

No comments: