शिवपुरी-भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की दूरसंचार वाहिनी द्वारा शिवपुरी क्षेत्र में एक विशाल साइकिल रैली का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह रैली खेलेगा भारत, जीतेगा भारत की थीम पर आधारित थी, जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में खेल भावना, स्वास्थ्य जागरूकता और फिट इंडिया संदेश का प्रचार-प्रसार करना था।इस साइकिल रैली का नेतृत्व राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी द्वारा किया गया। रैली का शुभारंभ वाहिनी परिसर से हुआ, जो शिवपुरी क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुई। रैली में वाहिनी के समस्त पदाधिकारियो ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। रैली के दौरान उप महानिरीक्षक राजीव लोचन शुक्ल ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ और फिट नागरिक ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। खेल और शारीरिक गतिविधियां हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए। खेलेगा भारत, जीतेगा भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के युवाओं को खेल और फिटनेस से जोडऩे का एक संकल्प है। रैली के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। संपूर्ण आयोजन अत्यंत अनुशासित, ऊर्जावान और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

No comments:
Post a Comment