---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 31, 2026

श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर पर ठेईया परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 1 से 8 सितंबर तक


आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा

शिवपुरी। शहर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को भक्तिमय बनाने के उद्देश्य से प्राचीन स्थल श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर स्थल पर संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 1 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक ठेईया परिवार शिवुपरी के द्वारा किया जा रहा है। आयोजन के अंतर्गत प्रात: 8:30 बजे भव्य कलश यात्रा स्थानीय जिला मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर चौराहे से विष्णु मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। 

आयोजन में कथा व्यास डॉ. गिरिश जी महाराज (श्री बांके हनुमान सेवा संस्थान, शिवपुरी) द्वारा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। आयोजन का समापन 8 सितंबर, मंगलवार को हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारा (प्रीतिभोज) के साथ होगा। इस अवसर पर दोपहर 1 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस भव्य आयोजन के लाभार्थी हरिशंकर अग्रवाल, रविशंकर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल एवं अजीत अग्रवाल (ठेइया) परिवार हैं जिसमें मुख्य यजमान श्रीमती आशा-हरिशंकर अग्रवाल (ठेइया) होंगें। कथा आयोजक परिवार ने शहरवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण एवं धार्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

No comments: