Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, February 11, 2024

पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन किए अर्पित


शिवपुरी-
एकात्म मानववाद के प्रेणता भाजपा के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय  के पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में वार्ड न. 28, बूथ, 111,113, 106 उमेश श्रीवास्तव(जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ), विष्णु दीवान, मथुरा प्रजापति, राजा यादव, राजू यादव, राजकुमार राठौर, सीताराम नामदेव, मास्टर जी, गोस्वामी जी, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल जी के जीवन वृत पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। यहां बताना होगा कि भाजपा के द्वारा भाजपा के पितृपुरूष पं.दीनदयाल उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प इन भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लिया गया और सभी ने मिलकर संगठन के सौंपे गए दायित्व के साथ मिलकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए एकात्म मानववाद के प्रेणता पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से ओतप्रोत विचार प्रकट किए।

No comments:

Post a Comment