Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, February 19, 2024

राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन विषय पर कार्यशाला का आयोजन


जलवायु परिवर्तन से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभाव और उपायों पर की चर्चा

शिवपुरी-जलवायु परिवर्तन वर्तमान समय का एक ज्वलंत मुद्दा है। जलवायु परिवर्तन से होने वाले बदलाव से मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। इसके लिए अब हमें सचेत होकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। ' राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य' विषय पर सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया और जलवायु परिवर्तन से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले नकारात्मक प्रभावों एवं उपायों पर चर्चा की गई। किस प्रकार स्वयं के स्तर पर छोटी-छोटी चीजों को अपनाकर इस दिशा में काम किया जा सकता है और एक समूह की भूमिका पर चर्चा की गई।

संभागीय पर्यवेक्षक डॉ ओशीन चतुर्वेदी ने इस विषय पर प्रेजेंटेशन दिया और बताया कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया जाना है। जलवायु परिवर्तन की दिशा में विभिन्न शासकीय विभागों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसमें कृषि गतिविधियों, पशुपालन, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की भूमिका है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि शिवपुरी जिले की क्या प्राथमिकता है। यहां वायु प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन से क्या प्रभाव देखा जा रहा है। इस पर स्टडी की जाए और इस डाटा के अनुसार इस दिशा में काम किया जाए तभी सही परिणाम मिल सकेंगे। प्रशिक्षण में उपस्थित टीम को इस विषय पर काम करने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment