Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, March 11, 2024

महिलाओं की उन्नति सामाजिक विकास को उन्नत बनाती है : सहा. संचालक महेन्द्र सिंह अंब


महिलाओं को अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया

शिवपुरी-महिलाओं को अपने जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उनकी तरक्की में अनेकों बाधाएं आतीं है, लेकिन जो महिलाएं हिम्मत और हौसला रखतीं है वो अपना मुकाम हासिल कर ही लेती है। सरकारों के द्वारा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। जिनका महिलाओं की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान है। न्यू ब्लॉक स्थित जिला बाल संरक्षण कार्यालय पर हब कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सहायक संचालक महेंद्र सिंह अम्ब ने कहा कि आज महिलाओं की सामाजिक भागीदारी में तीव्र गति से परिवर्तन हुआ है। आज नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। उनके पास अनगिनत अवसर हैं। दृ? इच्छाशक्ति और सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों ने उनके हौसले को पंख दिए है।

उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी कॉल्स से साबधान रहें। सोशल मीडिया पर अपरिचित लोगों से न जुड़ें। बैंक डिटेल्स, ओटीपी आदि किसी को न बताएं। अगर कोई परेशान करे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। कार्यक्रम में शहर की परियोजना अधिकारी नीलम पटेरिया ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर समस्या है, इसे रोकने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करना होंगे। बाल विवाह की सूचना समय पर अगर हमारे पास आ जाती है तो हम उसे रोक सकते है। हमारी कोशिश रहे कि बाल विवाह होने जैसी स्थितियां ही न बने। बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर की हिंसा पीडि़त महिलाओं के लिए उपयोगिता,मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना आदि की जानकारी दी।

योजना के फर्जी मैसेज ने फैला भ्रम
बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया में एक फर्जी मेसेज बायरल हो रहा है,जिसमें यह दावा किया गया है कि जिन बच्चों के माता या पिता में से किसी एक कि मृत्यु हो गई है,उन्हें मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत 4 हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह मैसेज फर्जी है मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में सिर्फ वे बच्चे पात्र है,जिनके माता पिता दोनों की मृत्यु हो गई है।

No comments:

Post a Comment