Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, March 9, 2024

शिव योगा शिक्षा संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस


शिवपुरी-
महिलाओं को उनके अधिकार और सुरक्षा के रूप में मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी संस्था शिव योगा शिक्षा संस्था के द्वारा संस्था कार्यालय मुक्तिधाम मार्ग परिसर में किया गया। इस अवसर पर सेवा भाव से जुड़ी महिलाओं का सम्मान भी किया गया। यहां जानकारी देते हुए शिव योगा शिक्षा संस्था के अध्यक्ष सत्येन्द्र सेंगर ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए अनेकों योजनाऐं संचालित है जिनसे कई महिलाऐं लाभान्वित हुई है, ऐसी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और महिला सुरक्षा के रूप में प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है ताकि हरेक महिला को उसके अधिकारों के प्रति सजग किया जाए और उसके अधिकारों की रक्षा हो। 

इसके साथ ही शिव योगा शिक्षा संस्था के द्वारा कई स्वावलंबी महिलाओं रेखा, अनीता, रूपा, नायरा आदि को उनके कार्य क्षेत्र में आगे बढऩे को लेकर संस्था के द्वारा उपहार भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर आस्था प्रयास समाजसेवी संस्था की अध्यक्ष मधु सेंगर भी मौजूद रही जिन्होंने महिला स्वावलंबन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में संस्था के सहयोगी वीरेन्द्र माथुर के द्वारा उपस्थितजनों के प्रति आभार प्रकट किया गया और सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाऐं पे्रषित की गई।

No comments:

Post a Comment