Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, April 7, 2024

श्री नेमिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की वेदी शिलान्यास का कार्यक्रम हुआ संपन्न



शिवपुरी-
शहर की विजयपुर कॉलोनी के नव निर्मित जैन मंदिर में श्रीनेमीनाथ पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के रूप में भव्य धार्मिक आयोजन 16 से 21 अप्रैल तक होने जा रहा है। इस आयोजन को भव्य प्रदान करने के लिए पंचकल्याणक समिति के द्वारा विभिन्न दायित्व सौंपकर कार्य किए जा रहे है।

पंचकल्याणक समिति के महामंत्री मनोज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक होने जा रहे श्री नेमीनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का गांधी पार्क के विशाल मैदान में वेदी शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रतिष्ठा महोत्सव की संपूर्ण विधि जबलपुर से पधारे डॉ.बाल ब्रह्मचारी मनोज भैया जबलपुर के माध्यम से कराई जा रही है। नगर के अनेक महानुभवों ने पधार कर वेदी पर ईंट समर्पित की एवम शिलान्यास विधि में भाग लिया। इस अवसर पर सुरेश चंद अध्यक्ष शांतिनाथ जिनालय पूरणमल माता पिता परिवार, आर के जैन ग्रामीण बैंक, महेंद्र रावत, संजीव जैन, माणिक जैन, राजेंद्र जैन, सुकमाल जैन, जयकुमार जैन, अशोक जैन, मनोज जैन, मनीष जैन एवम अन्य महिला-पुरूष आदि उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि भव्य धार्मिक आयोजन के रूप में होने वाले पंचकल्याणक हेतु विशाल पांडाल का निर्माण भी प्रारंभ हो चुका है।

प्रतिष्ठा हेतु प्रतिमाओं का हुआ आगमन, भक्तों ने की मंगल अगवानी
इसके साथ ही शिवपुरी जिले के विजयपुर कॉलोनी में भव्य जैन मंदिर का जो निर्माण हुआ है उसके लिए जयपुर से धातु एवम पाषाण की प्रतिमाओं का आगमन हुआ, जिनकी सभी साधार्मियों ने गाजे बाजे के साथ मंगल अगवानी की एवम प्रभावना वितरित की। प्रतिष्ठा महोत्सव के महामंत्री मनोज जैन शिवपुरी ने बताया कि 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गांधी पार्क में होने वाली है, इसमें देश विदेश से अनेक साधर्मी पधार रहे हैं और सभी बंधुओ के लिए समिति की ओर से आमंत्रण भी दिया गया है। इसी क्रम में शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के रूप में देवेंद्र कुमार जैन(पत्ते वाले) विधायक शिवपुरी द्वारा आमंत्रण स्वीकार किया गया और इस मौके पर उनके द्वारा पंच कल्याणक पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

No comments:

Post a Comment